लाइव टीवी

Foods for healthy eyes: कोरोना में बच्चे स्क्रीन पर बिता रहे अधिक समय, हेल्‍दी आंखों के ल‍िए दें ये 5 चीजें

अबुज़र कमालुद्दीन | जूनियर रिपोर्टर
Updated Aug 06, 2020 | 08:03 IST

Food for healthy eyes : कोरोना ने इंसानी जीवन में कई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। घर पर होते हुए बच्‍चे मोबाइल व टीवी पर ज्‍यादा समय ब‍िता रहे हैं। ऐसे में उनकी आंखों के ल‍िए उनकी डाइट में ये चीजें शामिल करें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspShutterstock
best foods for healthy eyes, आंखों के ल‍िए जरूरी चीजें
मुख्य बातें
  • कोरोना के दौर में बच्चों के खानपान में करें जरूरी बदलाव
  • अंडा और मछली बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं
  • बच्चों के खाने में विटामिन का रखें ख्याल

कोरोनावायरस की वजह से मनुष्य के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आया है। खानपान से लेकर उठने बैठने का तरीका भी बदल गया है। इस महामारी का बच्चों के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है। उनकी पढ़ाई लिखाई अब स्कूल से हट कर मोबाइल और लेपटॉप स्क्रीन पर पहुंच गई है। अब लगातार स्क्रीन को देखना हमेशा से चिंता का एक विषय रहा है। माता पिता हमेशा इस बात से चिंतित रहते हैं कि स्क्रीन पर अधिक समय बिताना उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा।

कोरोना महामारी से पहले बच्चे केवल गेम और वीडियोज़ के लिए ही आम तौर पर मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करते थे। लेकिन ऑनलाइन क्लास ने इन तमाम बंधनों को तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के आधार पर लॉकडाउन के दौरान आंखों के डॉक्टर के पास मरीजों का आना बढ़ गया है। लेकिन अपने बच्चों के खानपान में थोड़ा बदलाव कर के आप उनकी आंखों को स्वस्थ रख सकतेे हैं। जानते हैं क्या बच्‍चों को खिलाया जाए।

  1. अंडा और चीज़
    अंडा और चीज़ दोनों में ही विटामि‍न ए पाया जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। अंडे के पीले भाग में लूटिन (lutein) पाया जाता है वह भी आंखों के लिए लाभदायक है। अण्डा बच्चों को पसंद भी आता है। आप भी बच्चों को अण्डे का आमलेट, हाफ-फ्राइड या फ़िर 'सन्नी साइड अप' जैसी रेसि‍पी बना के दें और उपर से ढेर सारा चीज़ भी डालें।
  2. चिप्स के साथ मछली
    यदि आपके बच्चे मछली खाने के शौकीन हैं तब आप उन्हें मछली के साथ चिप्स सर्व करें। सालमोनला या अन्य कोई मछली पका के खिला सकते हैं। मछली में ऑमेगा 3 फैट्टी ऐसिड पाया जाता है। नहीं तो उनकी डाइट में अखरोट शाम‍िल करें। 
  3. चॉकलेट्स और बादाम
    दुनिया में ऐसा कोई बच्चा शायद ही होगा जिसे चॉकलेट न पसंद हो। इसलिए कुछ हेल्दी चीजों को चॉकलेट के साथ खिलाया जा सकता है। बादाम विटामि‍न ई का अच्छा स्रोत हैं। इसे शाम के नाश्ते या दिन में कभी भी दिया जा सकता है।
  4. सब्जियां 
    सब्जियां विटामीन के साथ अन्य पोषक तत्वों से परिपूर्ण होती हैं। सब्ज़ियों में खास कर विटामीन A, E व K पाया जाता है। जिस कारण सिर्फ आंखों के लिए ही भी अपितु पूर्ण स्वास्थ्‍य के लिए सब्जियां एक अच्छा विकल्प हैं। बच्चों को सब्जियां खिलाने के लिए आप नई नई रेसीपी अपना सकते हैं। जैसे ब्रोकली को पराठे में भरा जा सकता है, टमाटर की चटनी बनाई जा सकती है, सब्ज़ियों का अचार बनाया जा सकता है, बर्गर की टिक्की भी सब्ज़ियों को उबाल कर बनाई जा सकती है, इत्यादि।
  5. ताजे फल 
    बच्चे फल खाने के शौकीन होते हैं। उन्हें ख़ासकर गर्मीयों के फल जैसे आम, खरबूज़ा, आदि पसंद आते हैं। अब आपका बच्चा स्नैक्स खाने की डिमांड करे तो आप फल का सलाद बना के दे सकते हैं।

तो इन चीजों को बच्‍चों की डाइट में शामिल करें। ये स‍िर्फ आंखों की ही नहीं, बल्‍क‍ि बच्‍चों की पूरी हेल्‍थ के ल‍िए अच्‍छी हैं।