लाइव टीवी

सेक्स पावर बढ़ाती है मूसली, डायबिटीज के लिए भी है फायदेमंद

Updated Dec 21, 2019 | 08:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आयुर्वेद में सफेद मुसली (White Musli) को सबसे चमत्कारिक औषधि (Medicine) माना गया है। ये शरीर को अंदर से मजबूत (strength) भी बनाता है और इम्युनिटी मजबूत (Immunity)कराता है। इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं।

Loading ...
Musli
मुख्य बातें
  • प्राकृतिक औषधिय के रूप में मुसली सबसे ताकतवर दवा है।
  • डायबिटीज रोगियों के लिए मुसली का सेवन फायदेमंद है।
  • जिन पुरुषों के वीर्य कमजोर हैं, उन्हें रोज मुसली खानी चाहिए।

नई दिल्ली : सफेद मूसली  एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि है, जो पौधों से प्राप्त होती है। सफेद मुसली सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये ऐसी औषधिय है जिससे शरीर को एक नहीं अनेक फायदे मिलते हैं। 

मुसली इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इससे शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। खास कर ये पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेंमद होता है, क्योंकि  ये फर्टिलिटी हार्मोंस को बढ़ाने वाला भी होता है। 

शरीर को ये इंधन देने का काम करता है और यही कारण है कि ये शरीर को अंदर से क्रियाशील बनाता है। यदि आपको हमेशा शरीर में थकान महसूस होती है या शरीर में दर्द बना रहता है तो आपको रोज सफेद मुसली की जड़ का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में दर्द से ही राहत नहीं मिलती बल्कि  इससे हाई बीपी, गठिया और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।  

स्टोन गलाने की क्षमता 
यदि आपको स्टोन की समस्या है तो आपको एक ग्राम सफेद मूसली को एक ग्राम इन्द्रायण की सूखी जड़ के साथ पीस लेना होगा। फिर इसे एक गिलास पानी में मिला कर पी लें। रोज इसका सेवन करने से आपका स्टोन गलने लगेगा।  

शारीरिक शिथिलता का सामना कर रहे तो आपके लिए सफेद मुसली से बढ़ कर कुछ नहीं हो सकता है। सफेद मुसली को किसी भी रूप में रोज खाना शुरू कर दें।  मुसली में एंटी एजिंग के गुण होते हैं। मुसली  उम्र के असर कम करती है और सुंदरता को बढ़ाने वाली होती है। 

यूरिन में जलन में फायदेमंद 
आपको यदि यूरिन में जलन कि शिकायत हो तो आपको सफेद मूसली की जड़ को पीसकर इसे दूध में मिला कर उबालें और दूध में इलायची मिला दें। इससे यूरिन में जलन खत्म हो जाएगी।  सफ़ेद मुसली पुरुषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। 

ये पुरुषों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है और वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या बढाने में मददगार है। जिन पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या हो उन्हें इसे किसी भी रूप में प्रयोग जरूर करना चाहिए।  

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद 
डायबिटीज के मरीजों में नपुंसकता आने लगती है, ऐसे में यदि आपको डायबिटीज है तो आपको रोज मुसली का सेवन करना चाहिए।  सफेद मुसली स्त्री या पुरुष कोई भी खा सकता है लेकिन महिलाओं का इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।