लाइव टीवी

वेट लॉस के लिए गुणकारी है जीरा-अजवाइन का पानी, इस तरीके से कम होता है मोटापा

Updated May 13, 2019 | 14:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जीरा और अजवाइन भी वेट लॉस के लिए कारगर माना जाता है। वेट लॉस के लिए इसके पानी का सेवन काफी हितकारी होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
weight loss drink ajwain jeera water

नई दिल्ली: भारतीय मसाले बहुत गुणकारी होते है। अगर इनका सेवन सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इसके काफी साकारात्मक परिणाम मिलते है। जीरा और अजवायन भारतीय मसालों में काफी गुणकारी माने जाते है और आयुर्वेद के मुताबिक दोनों में पाचक तत्व होते है और इनसे फैट बर्न में सहायता मिलती है। मोटापा वजन घटाने के लिए अजवाइन और जीरा के पानी का सेवन वेट लॉस ड्रिंक में शुमार होता है। आयुर्वेद के अनुसार जीरे और अजवाइन के पानी के सेवन ना सिर्फ आपके शरीर का फैट बर्न करता है बल्कि पेट के हाजमा को भी दुरुस्त रखता है। 

जीरा पानी एकडिटॉक्सिफाइंग एजेंट के तौर पर काम करता है। इससे भूख बार बार नहीं लगती है और इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन घटाने यह सहायक होता है। साथ ही जीरे में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है और  यह त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होता है। दूसरी तरफ सुबह के समय अजवाइन यानी कैरम के बीज का पानी पीने से कब्ज, पेट की गैस, डायरिया, अस्थमा आदि से लड़ने की शरीर को शक्ति मिलती है।  अजवाइन के सेवन से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। 

अजवाइन में थायमॉल नामक एक तेल होता है जो मेटाबॉलिक रेट को बढ़ावा देने के साथ ही पाचन में सुधार लाता है और अम्लता यानी एसिडिटी के इलाज में बहुत कारगर है। अजवाइन का पानी पाचन तंत्र के लिए भी काफी लाभकारी होता है। अजवाइन का पानी पीने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है क्योंकि यह शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।

जीरा और अजवाइन यूं तो दोनों शरीर के पाचन तंत्र को दुरुस्त करते है। इन्हें अलग अलग भी सेवन कर आप लाभ उठा सकते है। दोनों का साथ सेवन करना और गुणकारी होता है। दोनों के पानी के मिश्रण का सेवन आप सुबह कर वेट लॉस में काफी लाभ उठा सकते है। इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में डेढ़-डेढ़ चम्मच अजवाइन और जीरा लें। इसे एक लीटर पानी में अच्छी तरह उबाल ले। इस मिश्रण को आपको सुबह में ही सेवन करना है। 

जब मिश्रण गुनगुना या ठंडा हो जाए तो इसे आप सुबह सेवन करे। 2 हफ्ते में आपको अंतर साफ दिखने लगेगा। यह आपके पाचन को दुरुस्त करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और फैट बर्न करने में काफी कारगर है। ध्यान रहे अजवाइन और जीरा को नहीं चबाए सिर्फ पानी को छानकर पीना है।  इसे पीने के बाद लगभग आधे घंटे तक कुछ भी नहीं खाए-पीए। इसके साथ ही आप तली हुई चीजों से परहेज करे। एक बार में ज्यादा खाना खाने से बचे। जंकफूड़, फास्टफूड्स  । अधिक मीठी चीजें छोड़ दें क्योंकि इनके सेवन से आपके शरीर में काफी कैलोरी बनता है जो बर्न नहीं होने पर फैट में तब्दील होता है।  

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)