लाइव टीवी

Ram Navami 2022 in Jaipur : जयपुर में निकलेगी श्रीराम शोभायात्रा, यह होंगी शोभायात्रा की खास बातें

Updated Apr 09, 2022 | 16:57 IST

Ram Navami 2022 In Jaipur : शोभायात्रा में कई तरह की झांकियों को शामिल किया जाएगा। श्रीराम शोभायात्रा में सात रथ पर नौ अलग-अलग तरह की विशेष झांकियां निकलेंगी। इसके अलावा इस शोभायात्रा में कुल 35 झांकियां शामिल होंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
राम नवमी के मौके पर जयपुर में निकलने वाली शोभायात्रा होगी बहुत खास
मुख्य बातें
  • सूरजपोल अनाज मंडी से शुरू होगी शोभायात्रा
  • श्रीरामकृष्ण जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर निकाली जा रही है शोभयात्रा
  • श्रीराम जन्म बधाई, चंद्र दर्शन और राम दरबार की झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

Ram Navami 2022 in Jaipur : श्रीराम जन्मोत्सव के तहत दो साल बाद राजधानी में 10 अप्रैल को श्रीराम नवमी पर श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। शेाभायात्रा सूरजपोल अनाज मंडी से शुरू होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए चांदपोल बाजार स्थित श्री रामचन्द्रजी मंदिर में पहुंचेगी। इस बीच जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत-सत्कार किया जाएगा।

श्रीरामकृष्ण जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से निकाली जा रही इस शेाभायात्रा में करीब 9 विशेष झांकियों के साथ, सात रथ झांकियां शामिल होंगी। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अलबेली माधुरीशरण ने बताया कि, शोभायात्रा में 35 झांकियां शामिल होगी, इसमें सजे धजे 5 हाथी, 8 उंट, 8 घोड़े सहित लवाजमा शामिल होगा। वहीं, श्रीरामजी, भरतजी, लक्ष्मणजी, शत्रुघनजी की स्वरूप झांकियां शामिल होंगी। 

शोभायात्रा चंदपोल बाजार के श्रीरामचंद्र मंदिर तक जाएगी

राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा जयपुर के सूरजपोल अनाज मंडी से रवाना होगा। इस दौरान गोविंद देव जी मंदिर के महंत और त्रिवेणी धाम के रामरिछपाल दास आरती करके शोभायात्रा के रथों को रवाना करेंगे। जिसके बाद अलग-अलग जगहों पर रास्ते में श्रद्धालु और माननीयों द्वारा इस शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया जाएगा तथा अंत में यह शोभा यात्रा जयपुर के चंदोपोल बाजार स्थित श्री रामचंद्र के मंदिर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा का आयोजन श्री राम कृष्ण जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से किया गया है। पिछले 2 साल से कोरोना बीमारी के कारण इस शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया गया था, मगर इस बार 10 अप्रैल को राम नवमी के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा जयपुर में निकाली जाएगी।

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह होगा स्वागत

इस दौरान रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का विभिन्न राजनेताओं, अधिकारियों, व्यापार मंडलों की ओर से स्वागत किया जाएगा। श्रीराम जन्मोत्सव पर्व के तहत श्रीराम शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। अलबेली माधुरी शरण के साथ काले हनुमानजी मंदिर के योगेश शर्मा, गोविंददेवजी के मानस गोस्वामी सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया।

ये झांकियां करेंगी आकर्षित

श्रीराम जन्मोत्सव के तहत जयपुर में निकलने वाली शोभा यात्रा में श्रीराम जन्म बधाई, चंद्र दर्शन, राम दरबार, श्री हनुमान जी द्वारा राम नाम संकीर्तन, अहिल्या उद्धार, गौरांग महाप्रभु, संजोग बिहारी जी और रंग महल की झांकियां शामिल रहेंगी।  

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।