लाइव टीवी

Panchang 18 June: आज दुर्गासप्तशती का पाठ करने से मिलेगा विशेष फल, जानें गुरुवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated Jun 18, 2020 | 06:12 IST

पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 18 जून
मुख्य बातें
  • आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है
  • आज शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है
  • जानें क्या है आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 18 June 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। प्रातःकाल 09 बजकर 40 मिनट के बाद त्रयोदशी लग जाएगी। आज गुरुवार है। चन्द्रमा मेष राशि में है तथा सायंकाल 03 बजकर 05 मिनट के बाद  वृष राशि में आ जाएगा।आज भगवान शिव की उपासना का विशेष फल है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है।

यहां पढ़ें 18 जून का पंचांग

  • दिनांक- 18 जून
  • माह- आषाढ़
  • पक्ष- कृष्ण
  • तिथि- द्वादशी 09:40am तक फिर त्रयोदशी
  • दिवस- गुरुवार
  • नक्षत्र- भरणी
  • करण- तैतिल
  • सूर्योदय- 05:23 am
  • सूर्यास्त- 07:25 pm
  • सूर्य राशि- मिथुन
  • चन्द्र राशि- मेष 03:05 pm तक फिर वृष

आज के मुहूर्त

अभिजीत- 11:55 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त- 02:44 pm से 03: 45 pm तक
गोधुली मुहूर्त- 07:09 pm से 07:33 pm तक
राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल