लाइव टीवी

अंकज्योतिष 18 जून 2020: 02 अंक वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, ज्यादा तनाव न लें इस अंक के लोग

Updated Jun 18, 2020 | 06:11 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 18 जून का अंक राशिफल..

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 18 जून
मुख्य बातें
  • हनुमान जी की उपासना करें 01 अंक वाले
  • 04 अंक वालों का आज का दिन संघर्ष का है
  • 08 अंक वालों की हेल्थ अच्छी रहेगी

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 18 जून है। 18 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव है। यह बहुत ही शुभ है। 18 का संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। यह एकल अंक 9 यानी मंगल जैसा ही कार्य करेगा। मंगल का मित्र ग्रह गुरु व सूर्य है। अंक 01 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव---

यहां पढ़ें 18 जून का अंकफल

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व सूर्य प्रत्येक कार्यों में सफलता प्रदान करेंगे। हनुमान जी की उपासना करें।
स्वास्थ्य सुख- सूर्य जनित रोग अर्थात नेत्र विकार से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- नारंगी
                
जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी
स्वास्थ्य सुख- शीत जनित रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद
                
जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व गुरु धन का आगमन करेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- लाल
                
जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन संघर्ष का है। हनुमान जी के शरणागत रहें।
स्वास्थ्य- अस्थमा के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी
                
जन्मांक 05

आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सफलता का दिवस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- पीला
                
जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में परिवर्तन का प्रयास करें। व्यवसाय आज बहुत बेहतर परिणाम दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा


                
जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- धन का व्यय होगा। जॉब में ज्यादा तनाव न लें।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य से समस्या आ सकती है। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग- आसमानी
                
जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज आपके उच्चाधिकारियों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- लाल व सफेद
                
जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में प्रगति के संकेत हैं। व्यवसाय में उन्नति के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख- मंगल रक्त या उदर से कष्ट दे सकता है। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल