लाइव टीवी

18 अगस्त 2021 का अंकफल: जन्मांक 01 वालों को नौकरी में मिलेगी सफलता, जानें अपना अंकफल

Updated Aug 17, 2021 | 14:40 IST

18 अगस्त 2021 का अंकफल। आज 18 अगस्त 2021 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।

Loading ...
Ank Rashifal
मुख्य बातें
  • जन्मांक 03 - अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी राहु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।
  • जन्मांक 04 - रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी।
  • जन्मांक 07 - जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।

18 अगस्त 2021 का अंकफल। आज 18 अगस्त 2021 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 18-08-2021 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र हैं। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक- 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

जन्मांक- 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 07 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी राहु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय-  भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व इस अंक का स्वामी भी राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 06 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 04 व शुक्र का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी राहु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व राहु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द दाल व तिल इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल