लाइव टीवी

Panchang Today, 03 नवंबर 2021 का पंचांग: आज करें भगवान शिव जी और मां पार्वती की पूजा, जानें क्या कहता है बुधवार का पंचांग

Aaj Ka panchang 03rd November 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 03rd November 2021, 03 नवंबर 2021 का पंचांग
Updated Nov 02, 2021 | 15:00 IST

03rd November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 03 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
Aaj Ka panchang 03rd November 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 03rd November 2021, 03 नवंबर 2021 का पंचांगAaj Ka panchang 03rd November 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 03rd November 2021, 03 नवंबर 2021 का पंचांग
03 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज छोटी दीवाली है और इस दिन दान का बहुत महत्व है।
  • आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता पार्वती जी की पूजा भी करें।
  • जानें आज बुधवार के शुभ मुहूर्त और पढ़ें पंचांग।

03 November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तथा हस्त नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता पार्वती जी की पूजा भी करें। आज हनुमान जी की पूजा करें। आज छोटी दीवाली है। दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार
है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 03 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 03 नवंबर 2021
दिवस बुधवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 06:39 am
सूर्यास्त 05:29 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कन्या
करण वणिज
योग विष्कम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल