लाइव टीवी

Panchang Today, 05 जनवरी 2022 का पंचांग: सांयकाल के समय अशुभ रहेगा ये समय, पढ़ें बुधवार का पंचांग

Updated Jan 04, 2022 | 15:32 IST

05 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 05 जनवरी 2022 की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज गणेश जी का व्रत रहें व दान पुण्य करें।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

05 January 2022 Ka Panchang: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। 02:32 pm के बाद चतुर्थी है। श्रवण नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। गणेश जी का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। बुधवार को रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुध के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 05 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 05 जनवरी 2022  
दिवस बुधवार
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 02:32 pm तक फिर चतुर्थी 
सूर्योदय 07:16 am
सूर्यास्त 05:37 pm
नक्षत्र श्रवण 08:49am तक फिर धनिष्ठा
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मकर 07:59 pm तक फिर कुम्भ
करण गरज 02:37 pm तक फिर वणिज
योग वज्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:37 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:27 pm तक 

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। किसी शुभ काम को करने से इस दौरान परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल