लाइव टीवी

Panchang Today, 06 फरवरी 2022 का पंचांग: धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें, पढ़ें रविवार का पंचांग और जानें मुहूर्त

Updated Feb 05, 2022 | 14:41 IST

06 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 06 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
06 फरवरी आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें।
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें रविवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

06 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। आज भगवान सूर्य  का व्रत है व रेवती नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। आज गेंहू व गुड़ के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। 

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 06 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 06 फरवरी 2022
दिवस रविवार
माह माघ शुक्ल पक्ष
तिथि खष्ठी 
सूर्योदय 07:05 am
सूर्यास्त 06:04 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मीन 05:10 pm तक फिर मेष
करण कौलव
योग साध्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:15 am से 12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:24 pm से 03:09 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:54 pm से 06:19 pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल