

- आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
- रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें।
- जानें शनिवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग।
12 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज आद्रा नक्षत्र है। एकादशी का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार व माघ एकादशी का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द, तिल व कम्बल दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 12 फरवरी 2022 (Today Panchang)
दिनांक | 12 फरवरी 2022 |
दिवस | शनिवार |
माह | माघ शुक्ल पक्ष |
तिथि | एकादशी |
सूर्योदय | 07:03 am |
सूर्यास्त | 06:08 pm |
नक्षत्र | आद्रा |
सूर्य राशि | मकर |
चन्द्र राशि | मिथुन |
करण | विष्टि |
योग | विष्कुम्भ |
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 12:18 am से 12:54 pm तक। |
विजय मुहूर्त | 02:27 pm से 03:18 pm तक |
गोधुली मुहूर्त | 05:58 pm से 06:25 pm तक |
राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।