लाइव टीवी

आज का पंचांग, 16 August 2020: आज शिव उपासना का है महान दिवस, तीन बार करें अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ

Updated Aug 16, 2020 | 04:30 IST

आज का पंचांग, 16 अगस्त, 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त होता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करें...

Loading ...
Aaj ka Panchang 16 August 2020 आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज आद्रा नक्षत्र है।आज व्रत रहें।
  • भगवान शिव व सूर्य की पूजा करें।
  • आज व्रत का अनंत पुण्य है। 

Aaj Ka Panchang 16 August 2020: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है।आज रविवार है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है।आज रात्रि 08 बजे सूर्य अपनी राशि सिंह में आ जाएंगे। आद्रा नक्षत्र है।आज व्रत रहें। भगवान शिव व सूर्य की पूजा करें।आज व्रत का अनंत पुण्य है। 

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।

उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।सूर्य अभी रात्रि 08 बजे सिंह में आ जाएंगे।आज शिव उपासना का महान दिवस है।आज अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

आज का पंचांग 16 अगस्त 2020

दिनांक 16 अगस्त
माह भाद्रपद
पक्ष कृष्ण
तिथि द्वादशी
दिवस रविवार
नक्षत्र आद्रा
करण तैतिल
सूर्योदय 05:52 am
सूर्यास्त 07:00 pm
सूर्य राशि कर्क08 pm तक फिर सिंह
चन्द्र राशि मिथुन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59pm से 12:56pm तक
विजय मुहूर्त 02:51 pm से 03:52pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:12pm से 07:39pm तक

आज राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल