लाइव टीवी

20 जून 2022 का पंचांग: महामृत्युंजय मंत्र की उपासना का महान दिवस है, माता पार्वती जी की स्तुति करें

Updated Jun 19, 2022 | 14:43 IST

Aaj ka Panchang 20 June 2022: शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। यहां पढ़ें सोमवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है।
  • श्री रामचरितमानस का पाठ करें।
  • शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

20 June 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है तथा 09:05 रात्रि के बाद अष्टमी है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज सोमवार  का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है, शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 20 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 20 जून 2022  
दिवस सोमवार
माह

आषाढ़,कृष्ण पक्ष

तिथि सप्तमी 09:05 रात्रि तक फिर अष्टमी
सूर्योदय

05:24 am

सूर्यास्त 07:22 pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

कुम्भ 10:35 रात्रि तक फिर मीन

करण

विष्टि

योग

प्रीति

ये भी पढ़ें: ऐसे सपने बना सकते हैं आपको अमीर! धन प्राप्ति से पहले स्वप्न में मिलते हैं ये संकेत

अभिजीत मुहूर्त  11:57 am से 12:49 pm तक
विजय मुहूर्त 02:24 pm से 03:15 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04 pm से 06:35 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल