लाइव टीवी

Aaj Ka Panchang: 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू, देखें घटस्थापना के लिए सुबह और दोपहर के मुहूर्त

Updated Sep 26, 2022 | 06:42 IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 26 September 2022: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। यहां देखें 26 सितंबर 2022, दिन सोमवार का पंचाग विस्तार से। देखें घटस्थापना के लिए सुबह और दोपहर में कब हैं शुभ मुहूर्त।

Loading ...
panchang 26 September 2022 in hindi

Panchang Today (आज का पंचांग) 26 September 2022: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से नवरात्रि प्रारंभ है। 09 दिनों तक माता दुर्गा की उपासना की जाएगी। इस समय प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें। हस्त नक्षत्र है। आज माता जी का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान व बजरंगबाण के लिए भी आज बेहतर तिथि है।

आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आ ज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। सोमवार रात्रि में कुछ तांत्रिक अनुष्ठान का अनन्त पुण्य  है।

Aaj Ka Panchang 26 September 2022 in Hindi

दिनांक-26 सितंबर 2022
दिवस-सोमवार
 माह-आश्विन,शुक्ल पक्ष, 
तिथि-प्रतिपदा    
सूर्योदय-06:15am
सूर्यास्त-06:08pm             
नक्षत्र-हस्त                             
सूर्य राशि- कन्या
चन्द्र राशि-कन्या
करण-किस्तुधन
योग-शुक्ल

Shardiya Navratri 2022 Kalash Sthapana Muhurat, Timings

शारदीय नवरात्रि 2022 पर प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:11 से 07:51 के बीच है। इसके बाद घटस्थापना मुहूर्त दोपहर 11:40 से 12:30 के बीच भी में हैं।

21 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

21 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 1:53am से 12:45 pm तक।

21 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त - 02:31pm से 03:26 pm तक

21 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:41pm से 07:06pm तक

21  सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल