लाइव टीवी

Numerology Today, 26 September 2022: वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 26 का अंक, देखें नवरात्रि के पहले दिन का अंकफल

Updated Sep 26, 2022 | 06:41 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 26 September 2022: 26 सितंबर का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, धन व ऐश्वर्य का प्रतीक है। देखें 26 सितंबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Loading ...
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 26 September 2022
मुख्य बातें
  • आज 26 सितम्बर 2022 है।
  • यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है।
  • जानें आज का अपना अंकफल देखें।

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 26 September 2022: आज 26 सितम्बर 2022 है। 26 का अंक धैर्य,आत्मबल, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 26-09-2022का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। 05 के मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal 26 September 2022 

जन्मांक 01 अंक राशिफल

जॉब व व्यवसाय में शनि  व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में संघर्ष संभावित है। उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-09

जन्मांक 02 अंक राशिफल

जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 02व 07 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-03

जन्मांक 03 अंक राशिफल

बुध आज का भाग्यस्वामी व शनि अंकस्वामी होकर व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। जॉब में उन्नति है। कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-09

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 05 टीचिंग, मैनेजमेंट व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में बुध व शुक्र के सपोर्ट से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-07

जन्मांक 05 अंक राशिफल

व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।
शुभ अंक-08

जन्मांक 06 अंक राशिफल

आज सूर्य व बुध का सपोर्ट लाभ देगा। अंक स्वामी शुक्र है। जॉब में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लीवर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 07 अंक राशिफल

व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा। स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-03

जन्मांक 08 अंक राशिफल

जॉब व व्यवसाय-इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन जॉब में संघर्ष का है। शनि व भाग्यस्वामी ग्रह बुध बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-06

जन्मांक 09 अंक राशिफल

जॉब में मङ्गल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र  धन लाभ कराएंगे। नेत्र विकार की संभावना है।सात अन्न का दान करें।
शुभ अंक-01

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल