- सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें
- शुभ मुहूर्त पर करें अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य
- जानिए कब है शुभ मुहूर्त और कब शुरु हो रहा है राहू काल
नई दिल्ली: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज बुधवार है। आज व्रत रहें। भगवान शिव व गणेश जी की पूजा करें ।आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।
प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।
आज का पंचांग 29 जुलाई 2020
| दिनांक | 29 जुलाई |
| माह | श्रावण |
| पक्ष | शुक्ल |
| तिथि | दशमी |
| दिवस | बुधवार |
| नक्षत्र | विशाखा |
| करण | तैतिल |
| सूर्योदय | 05:40am |
| सूर्यास्त | 07:14pm |
| सूर्य राशि | कर्क |
| चन्द्र राशि | तुला |
| राहुकाल | दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:50 PM से 03: 52 PM तक |
| गोधुली मुहूर्त | 07:12 PM से 07:39 PM तक |
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहने वाला है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना उचित नहीं माना गया है और न इस मौके पर कोई मंगल कार्य आरंभ न करें।