लाइव टीवी

Panchang Today, 29 नवंबर 2021 का पंचांग: आज करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, पढ़ें मंगलवार का पंचांग

Updated Nov 29, 2021 | 15:42 IST

30th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 30 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
30 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • एकादशी को भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का भी अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें मंगलवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

30 November 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज हस्त नक्षत्र है। मंगलवार को भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। एकादशी को भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का भी अनन्त पुण्य है। मंगल  के बीज मंत्र के जप का दिवस है। 

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 30 नवम्बर 2021
दिवस मंगलवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 06:25 am
सूर्यास्त 05:52 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि कन्या
करण गर
योग आयुष्मान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक। इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल