लाइव टीवी

Jyotish Shastra Tips: शॉपिंग करने से पहले जान लें किस दिन कौन सी चीजें खरीदना होता है शुभ व अशुभ

Updated Aug 22, 2022 | 19:58 IST

Jyotish Shastra Tips For Shopping: हिंदू धर्म में हर एक दिन भगवान व ग्रहों को समर्पित होता है। ऐसे में कोई भी सामान खरीदने से पहले दिन की जानकारी जरूरत ले लेनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गलत दिन खरीदा गया सामान नकारात्मक प्रभाव डालता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
jyotish shastra tips for shopping
मुख्य बातें
  • बड़े बुजुर्गों का भी मानना है कि शुभ मुहूर्त पर समान न खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है
  • वहीं सही दिन खरीदारी करने से कोई भी नुकसान नहीं झेलना पड़ता है
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हफ्ते में सात दिन होते हैं और यह सातों दिन किसी न किसी ग्रह व ईश्वर से संबंधित होते हैं

Best Day For Purchasing: हिंदू धर्म में हर एक काम के लिए दिन, समय और मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। सही मुहूर्त के अनुसार ही कोई भी सामान खरीदा जाता है, ताकि घर आए सामान का परिणाम शुभ हो। घर के छोटे सामान से लेकर बड़े सामानों तक के लिए चीजें समय के अनुसार ही तय की जाती है। बड़े बुजुर्गों का भी मानना है कि शुभ मुहूर्त पर समान न खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं सही दिन खरीदारी करने से कोई भी नुकसान नहीं झोलना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हफ्ते में सात दिन होते हैं और यह सातों दिन किसी न किसी ग्रह व ईश्वर से संबंधित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप अच्छे दिन अनुसार सामान की खरीदारी करेंगे तो यह शुभ रहेगा, तो आइए जानते हैं किस दिन कौन सा सामान खरीदना शुभ होता है।

सोमवार
सोमवार का दिन चंद्रमा व भगवान शिव का दिन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सफेद रंग की वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन दूध, चावल, मिठाई व खोया खरीदा जा सकता है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

Also Read- Astro Tips: देवी देवताओं की पाना चाहते हैं कृपा तो उनकी पसंद के फूल करें अर्पित, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

मंगलवार
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान का दिन माना गया है। इस दिन जमीन, घर खरीदना और बेचना शुभ माना जाता है। इस दिन लकड़ी और चमड़े से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

बुधवार
बुधवार का दिन बुध देवता और भगवान गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन घर की सजावट का सामान, ज्ञान विज्ञान से जुड़ी किताबें, स्टेशनरी का सामान खरीदना अच्छा माना जाता है। इस दिन नए बर्तन व चावल खरीदने से बचें।

Also Read- Jyotish Upay: घर में लगाया है मेहंदी सहित ये तीन पौधे तो आज ही हटा दें, होता है बड़ा नुकसान

गुरुवार 
गुरुवार का दिन गुरु बृहस्पति देव व भगवान विष्णु का दिन होता है। इस दिन नई प्रॉपर्टी और इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। यह दिन धारदार चीजें व कपड़े नहीं खरीदनी चाहिए।

शुक्रवार 
शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन से श्रृंगार का सामान खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन इस दिन पूजा पाठ का सामान, घर व जमीन खरीदने से बचना चाहिए।

शनिवार
शनिवार का दिन तेल, लोहा, लकड़ी, नमक, झाड़ू, मसाले व चमड़े का सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन गहने, चांदी, हीरा, सोना, पन्ना, नीलम सामान खरीदना शुभ होता है।

रविवार 
रविवार का दिन सूर्य देव का दिन होता है। इस दिन तांबे का सामान, गेहूं, इलेक्ट्रॉनिक का सामान व कैंची खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन सरसों का तेल, लोहे का सामान व गाड़ी नहीं खरीदनी चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल