लाइव टीवी

Vastu Tips For Mirror: घर के आईने से बदल सकती है आपकी किस्मत, बस कर लीजिए ये उपाय

Updated Jun 27, 2022 | 06:24 IST

Mirror Vastu Tips: चेहरे को निहारने वाला शीशा हर किसी के घर में लगा होता है। वास्तु में शीशा का विशेष महत्व बताया गया है। घर में शीशा रखने से पहले उसकी दिशा व रखने के सही स्थान के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
vastu tips
मुख्य बातें
  • लोग अपने सौंदर्य को निहारने के लिए शीशा देखा करते हैं
  • शीशा अक्सर बाथरूम में या कमरे की दीवार पर टंगा रहता है
  • वास्तु शास्त्र में दर्पण का विशेष महत्व है

Mirror Direction According To Vastu: शीशा हर किसी के घर में होता है। यह दैनिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली एक ऐसी चीज है जो सबसे महत्वपूर्ण है। लोग अपने सौंदर्य को निहारने के लिए शीशा देखा करते हैं। शीशा अक्सर बाथरूम में या कमरे की दीवार पर टंगा रहता है। वास्तु शास्त्र में दर्पण का विशेष महत्व है। वास्तु में आईने को घर में रखने के बारे में विशेष नियम का जिक्र किया गया है। वास्तु के अनुसार गलत दिशा में लगा शीशा व्यक्ति के जीवन में संकट ला सकता है। वहीं सही दिशा में लगा शीशा व्यक्ति की किस्मत पलट सकता है। आइए जानते हैं घर में शीशा लगाने के विशेष नियम के बारे में, जो हर किसी को जानना बेहद जरूरी है।

इस आकृति वाला न हो शीशा

अगर घर में शीशा है तो वह कभी भी आयताकार, वर्गाकार व नुकीले कांटेदार नहीं होने चाहिए। ऐसे आकृति वाले शीशे घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। यह भी ध्यान रखें की बाथरूम में जब भी आईना लगाएं तो वहां दरवाजे के ठीक सामने न हो।

Also Read- Lord Shiva Ardhanarishwar: भगवान शिव को क्यों कहा जाता है अर्धनारीश्वर, पौराणिक कथा में छिपा है रहस्य

बेडरूम में नहीं होना चाहिए शीशा

वास्तु के अनुसार शीशे को अपने बेडरूम में लगाने से हमेशा बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार बेडरूम में लगे हुए आईने में यदि आपके बेड का प्रतिबिंब बनता है तो वह दोष माना जाता है और इसके कारण पति-पत्नी में लड़ाइयां व परेशानियां होती है। अगर बेडरूम में शीशा हो भी तो उसे कपड़े से रात में सोने से पहले ढककर रख दें।

Also Read- Jyotish Shastra Rule: घर में बासी आटे की बनती है रोटी तो हो जाएं सावधान, राहु से है गहरा नाता

इस दिशा में रखें शीशा

इसके अलावा शीशे को घर में रखने की सही दिशा का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु के अनुसार घर के अंदर कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर शीशा नहीं लगाना चाहिए। शीशे के लिए पूर्व और उत्तर दिशा ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं लगाना चाहिए, इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है 

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल