लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 19 मई 2022: 02 अंक वालों के जॉब में प्रगति है, 06 अंक वाले स्किन के रोगी सावधानी बरतें

Updated May 18, 2022 | 14:46 IST

Ank rashifal, Today Numerology 19 May 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार गुरुवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 19 मई का दिन?

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal 19 May 2022
मुख्य बातें
  • कफ जनित रोग से बचें 03 अंक के लोग।
  • 08 अंक वाले करें हनुमानबाहुक का पाठ। 
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 19 मई 2022: आज 19 मई 2022 है। 19 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 01 जैसा बिहैव करेगा। 01 का स्वामीग्रह ग्रह सूर्य है। 19-05-2022 का भाग्यांक 03 है। अंक 03 जिसका स्वामी गुरु है, अंक 01 का आज मित्र रहेगा। अंक 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

ये भी पढ़ें: पढ़ें अपना 19 मई का राशिफल, जानें कैसा रहेगा दिन

पढ़ें अपना 19 मई 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02
 आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व गुरु व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। भाग्य स्वामी गुरु जॉब में प्रगति प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- आज शनि श्वांश रोग से प्रॉब्लम दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय व जॉब में प्रगति है। जॉब में आज अंक 03 व 09 का सपोर्ट है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय बेहतर रहेगा अंक 02 व 03 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोग से बचें।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 02 व 09 से सफलता मिलेगी। फाइनेंशियल मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग जॉब में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। अंक 03 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व गुरु का सपोर्ट सुखद है। जॉब से जुड़े लोगों में एक नयी आशा जुड़ेगी। अंक 03 नामांक के व्यक्ति से बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहेगी।       
                                               
Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य ,शुक्र व गुरु व्यवसाय में सुखद परिवर्तन दे सकता है। जॉब में अंक 09 नामांक के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में नामांक 08 व 03 के उच्चाधिकारियों से सपोर्ट मिल सकता है। नए बिजनेस डील से शुभ लाभ की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: घर से इन पांच चीजों को आज ही निकाल फेंके, रोकती है तरक्की का रास्ता

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व सूर्य का सपोर्ट शुभ प्रभाव दे सकता है। जॉब व व्यवसाय से सम्बद्ध लोग गुरु व सूर्य का सहयोग प्राप्त कर प्रोग्रेस करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- हनुमानबाहुक का पाठ करें। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- अंक 03 के सपोर्ट से कोई नई बिजनेस डील सम्भावित है। जॉब में अपने कार्य को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल