लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 22 जनवरी 2022: स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं 03 अंक के जातक, पढ़ें अपना आज का अंकफल

Updated Jan 22, 2022 | 07:04 IST

Ank rashifal, Today Numerology 22 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 22 जनवरी का दिन?

Loading ...
22 जनवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 05 अंक वालों की नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं।
  • तिल का दान करें 09 अंक के जातक।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 22 जनवरी 2022: आज 22 जनवरी 2022 है। 22 के संयुक्त अंक में अंक 02 दो बार आया है। यह धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामीग्रह राहु है। आज 22-01-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 06,05 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 22 जनवरी 2022 यानि आज का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों उड़द व कम्बल इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में प्रमोशन की बात शुरू हो सकती है। नामांक 01 व 04 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में प्रमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। अंक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी चन्द्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 मीडिया,बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 03 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्य अंक 02 है। आज व्यवसाय में शुक्र व राहु का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि,चन्द्रमा व राहु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। चन्द्रमा व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में राहु व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल