लाइव टीवी

30 अप्रैल 2021 का अंकफल: जॉब में प्रोमोशन का मार्ग प्रशस्त होगा, गुरु व्यवसाय में सफलता देंगे

Updated Apr 30, 2021 | 05:30 IST

30 अप्रैल 2021 का अंकफल। आज 30 अप्रैल 2021 है। 30 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक 03 यानी गुरु से प्रभावित है।

Loading ...
Aaj ka ANK Rashifal 30 April 2021
मुख्य बातें
  • गुरु  व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा।
  • 03 अंक के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

30 अप्रैल 2021 का अंकफल। आज 30 अप्रैल 2021 है। 30 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक 03 यानी गुरु से प्रभावित है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। आज 30-04-2021का भाग्यांक भी 03 हुआ। सूर्य गुरु व चन्द्र मित्र ग्रह हैं। अंक 03 , 09 तथा 02 आपस मे मित्र अंक हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। चन्द्रमा ,सूर्य व गुरु का मित्र ग्रह है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव- 

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व गुरु  व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा। अंक 03 का सपोर्ट जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- सूर्य नेत्र से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- लाल

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज के भाग्यांक 03 व इस अंक के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग प्रशस्त करेगा। चन्द्रमा का प्रभाव व्यवसाय में लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा शीत जनित रोग से कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्य स्वामी गुरु व्यवसाय में सफलता देंगे। जॉब में अंक 03 नामांक के उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य सुख-  राहु हड्डी विकार दे सकता है।
शुभ रंग-सफेद

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 02 व 09 का प्रभाव उन्नति देगा। मंगल व सूर्य जॉब में सफलता देंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- आसमानी

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर उत्साह की बात है। बिजनेस में जन्मांक 03 वाले मित्र के सहयोग से किसी नए कार्य की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- आसमानी

जन्मांक 06 
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में जन्मांक 09 के जातक से सफलता मिलेगी। सूर्य व गुरु फाइनेंसियल व आईटी जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर तनाव में रह सकते हैं।
शुभ रंग-नीला

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 03 के उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी गुरु व आज के अंक के स्वामी केतु का सपोर्ट बिजनेस के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग--लाल 

जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व गुरु का प्रभाव जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। अंक 03 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- आसमानी

जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी गुरु बिजनेस में प्रोग्रेस देते हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख- मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल