लाइव टीवी

आज का पंचांग, 30 अप्रैल 2021: आज करेंगे दान पुण्य तो मिलेगा लाभ, लक्ष्मी जी की करें उपासना

Updated Apr 30, 2021 | 06:00 IST

30 अप्रैल 2021 का पञ्चाङ्ग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।

Loading ...
Panchang
मुख्य बातें
  • आज हनुमानबाहुक के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें।

30 अप्रैल 2021 का पञ्चाङ्ग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज हनुमानबाहुक के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।  

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 30 अप्रैल 2021
दिवस शुक्रवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 05:45am
सूर्यास्त 06:50 pm
नक्षत्र

ज्येष्ठा

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण बव
योग

परिध

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:51am से12:45pm तक
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:21pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:39pm से 07:03pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और कोई मंगल कार्य का आरंभ भी नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल