लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 03 मार्च, 2021: इस अंक के बीपी के मरीज रखें ख्याल, 03 अंक वालों की नौकरी में प्रगति

Updated Mar 03, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 03 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 03 March 2021
मुख्य बातें
  • 06 अंक वाले बीपी के मरीज आज रखें अपनी सेहत का ख्याल।
  • 03 अंक वालों के व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं।
  • जानें क्या कहता है आपका बुधवार का अंकफल।

अंक राशिफल 03 मार्च​: आज 03 मार्च 2021 है। अंक 03 का स्वामी गुरु है। आज 03-03-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। गुरु, चन्द्रमा व मंगल का परम मित्र है। अंक 03 के मित्र अंक 1, 2 तथा 9 हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा धर्म, मन व समृद्धि का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 03 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। सूर्य व गुरु मित्र हैं। भाग्यांक 02 व जन्मांक 01 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- बिजनेस में अपने परफॉर्मेंस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 01 व 03 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- अंक 02 के स्वामीग्रह चन्द्रमा व गुरु का सपोर्ट जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रगति का संकेत है। अंक 03 का स्वामी गुरु जॉब में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में अंक 03 की सहायता से प्रोग्रेस है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ करें । भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अंक 03 की सहायता से प्रोमोशन का चांस बन सकता है। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई विवाद हो सकता है। शनि व गुरु व्यवसाय में परिवर्तन की स्थितियां दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिये उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब को नई दिशा देंगे। जॉब में मंगल व चन्द्रमा पद परिवर्तन दे सकते हैं। 
स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ विकार की सम्भावना दे सकता है।चावल का दान करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल