लाइव टीवी

अंकज्योतिष 14 अगस्त: बहुत शुभ व मंगलकारी है 14 का संयुक्त अंक, नौकरी में सफलता की अपार संभावनाएं

Updated Aug 14, 2020 | 04:15 IST

Ank rashifal today, Numerology Prediction 14 August 2020: आज 14 अगस्त है। 14 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।

Loading ...
Ank rashifal today, Numerology Prediction 14 August 2020

Ank rashifal today, Numerology Prediction 14 August 2020: आज 14 अगस्त है। 14 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 5 जैसा बिहैव करेगा। भाग्यांक 08 हुआ। अंक 5 यानी बुध से प्रभावित है। भग्यांक 08 का स्वामी शनि हुआ। अंक 05  का स्वामी ग्रह बुध वाणी का कारक ग्रह है। बुध शनि व शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, इसका आज मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव

Ank rashifal today: जन्मांक 01 
आज का शुभ अंक 03
आर्थिक स्थिति व जॉब - आज सूर्य व बुध जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग व उन्नति प्रदान करेंगे। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
आज का शुभ अंक 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में आज थोड़ा संघर्ष है। धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व बुध के प्रभाव से जॉब में तनाव की स्थिति होगी ।       स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख ठीक है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व बुध का प्रभाव व्यवसाय बेहतर करेगा। जॉब में भाग्यांक 08 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।
शुभ रंग- लाल व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- सफलता मिलेगी। जॉब में परिवर्तन का विचार बनेगा। अंक 08 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  08
आर्थिक स्थिति व जॉब-  जॉब को लेकर एक नयी आशा जुड़ेगी। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06 
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से कई कार्य बनेंगे।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07 
आज का शुभ अंक 06 
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर चिंतित रह सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। 
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहना चाहिए।
शुभ रंग--हरा व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर बुध व शनि का सपोर्ट एक नया आशा व प्रोन्नति दे सकता है। जॉब में जन्मांक 07 का सहयोग सराहनीय है।
स्वास्थ्य सुख- स्किन रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब-- मंगल व बुध व्यवसाय में संघर्ष देंगे। भाग्य स्वामी शनि जॉब में परिवर्तन के चांस बना सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। 
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल