लाइव टीवी

7 मूलांक की हैं अराध्‍या बच्‍चन, जानें क्‍या कहती है उनकी कुंडली

Updated Nov 15, 2017 | 16:50 IST | Kuldeep Singh Raghav

अराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। इस ल‍िहाज से वह 7 मूलांक की हैं। छह साल की हो चुकी आराध्‍या का व्‍यवहार कैसा है और उनके भव‍िष्‍य में क्‍या करने की संभावना है... जानें उनके मूलांक के आधार पर...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
मम्‍मी ऐश्‍वर्या राय और पापा अभि‍षेक के साथ आराध्‍या।  

मुंबई. अम‍िताभ बच्‍चन की पोती और अभ‍िषेक-एश्‍वर्या की बेटी आराध्‍या बच्‍चन 16 नवंबर को छह साल की हो गई हैं। आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था।  ये अराध्या का छठा बर्थडे है। हम आपको बता रहे हैं क‍ि ज‍िस क‍िसी का जन्‍म इस तारीख को होता है, उनकी कुंडली क्‍या कहती है। 

Read:आराध्‍या के बर्थडे पर तैमूर और मीशा बनेंगे मेहमान, यहां होगी थीम पार्टी

ज्‍योत‍िष के जानकार महर्षि सुजीत जी महाराज के अनुसार, जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष के किसी भी महीने की 7,16 या 25 तारीख को हुआ है उनका जन्मांक 7 होगा। भारतीय ज्योतिष में अंक 7 केतु का प्रतिनिधित्व करता है। 

Read: कभी बिकि‍नी में तो कभी न्‍यूड होकर करती है योगा, जहां से मन करे मोड़ लेती है बॉडी 

पाश्चात्य ज्योतिष में यह नेप्च्यून का कारक अंक मन जाता है। नेप्च्यून का स्वभाव वरुण की भांति होता है।ऐसा जातक जल की भांति शान्त व सरल होता है और बहुत ज्यादा समझौता वादी होता है। केतु ग्रह के कारण किसी भी कार्य के पूर्ण होने में अधिक परिश्रम की आव्यशकता होती है। ऐसा जातक सफल राजनीतिज्ञ व बहुत ही कूटनीतिक होता है।

माहौल देखकर अपने आपको उसके अनुसार एडजस्ट कर लेता है।सफल व्यवसायी होता है।चल से ज्यादा अचल संपत्ति होती है। प्रेम में बहुत सहज औए सरल ढंग से जो है वही दिखता है। प्यार में बहुत समर्पित और वफादार होता है। जिसपे दिल आया उसी से इजहार और फिर प्रेम अंततः विवाह। 

Read: ज्‍यादा HOT और BOLD होना इस मॉडल को पड़ा भारी, इंस्‍टाग्राम ने कर द‍िया बैन

जीवन साथी के साथ सैर सपाटे व खूब घूमने का आनंद भी लेते हैं। संतान कम होती है लेकिन योग्य होती है। संतान आज्ञाकारी और तेज होती है। फिल्म क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति करते हैं। एक अलग प्रकार की विशेष छाप छोड़ते हैं। ये लोग फिल्म उद्योग में और बहुत ही प्रसिद्धि की प्राप्ति करते हैं।

बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी सभी खबरों के ल‍िए पढ़ते रह‍िए TIMES NOW HINDI

अंक 3 और 4 इनके बहुत अच्छे बिज़नेस पार्टनर होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से उदर विकार और अस्थि के रोग इनको परेशान कर सकते हैं। राजनीति तथा प्रशासन में सफल रहते हैं। इनको शिव तथा भैरो उपासना करनी चाहिए। गाय को पालक और उड़द का दान करना इनके लिए शुभकारी होता है। नीला और हरा इनका शुभ रंग है। श्री गणेश और कार्तिकेय की उपासना भी इनको लाभ प्रदान करती है।

धर्म और आस्‍था से जुड़े लेख पढ़ने के लिए देखें Spritual सेक्‍शन... 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल