लाइव टीवी

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर Images, Quotes और Status के साथ दें बधाई

Updated Aug 05, 2020 | 12:28 IST

Ram Mandir Bhumi Poojan Quotes: राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ 5 अगस्त को भूमि पूजन के साथ होने जा रहा है, इस मौके पर बधाई देने के लिए करें इन मैसेज का इस्तेमाल।

Loading ...
Ram Mandir Bhumi Pujan Quotes Messages and Images
मुख्य बातें
  • भव्य राम मंदिर के निर्माण का होने जा रहा है शुभारंभ
  • 5 अगस्त को पीएम मोदी करने जा रहे राम जन्मभूमि पूजन
  • यहां पढ़ें राम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर शुभकामना संदेश

Ram Mandir Quotes and Wish Message Images: कई सौ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण का शुभारंभ हो रहा है। इस मौके पर सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी नीव की पहली शिला रख रहे हैं। लोग भी जैसे हो सके इस अवसर का उत्सव मना रहे हैं और भावनात्मक रूप से इस काम से जुड़ रहे हैं।

राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत के मौके पर सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा है और लोग एक दूसरे को बधाई संदेभ भी भेज रहे हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई संदेश शेयर किए जा रहे हैं, अगर आप भी इस मौके पर शुभेच्छा भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए कुछ चर्चित मैसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. रघुपति राघव राजा राम
    पतित पावन सीता राम
    सुंदर विग्रह मेघश्याम
    गंगा तुलसी शालिग्राम
    भद्रगिरीश्वर सीताराम
    भगत जनप्रिय सीताराम
    जानकीरामन सीताराम
    जय जय राघव सीताराम
    राम मंदिर निर्माण शुभांरभ की शुभकामनाएं।
  2. श्री राम राम रामेति रमे रामे
    मनोरमे सहस्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने
    जय श्री राम
    राम मंदिर निर्माण आरंभ की बधाई।
  3. मंगल भवन अमंगल हारी
    द्रवहु सु दशरथ अजर बिहारी
    राम सिया राम सिया राम जय जय राम। राम भक्त हनुमान की जय
    सिया वर रामचंद्र की जय
    भव्य राममंदिर निर्माण शुभारंभ की बधाई
  4. श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
    नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।
    कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
    पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।
    राम मंदिर भूमि पूजन की बहुत- बहुत शुभकामनाएं
  5. भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
    कौसल्या हितकारी ।
    हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
    अद्भुत रूप बिचारी ॥

    लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा,
    निज आयुध भुजचारी ।
    भूषन बनमाला, नयन बिसाला,
    सोभासिंधु खरारी ॥
    राम मंदिर की हार्दिक शुभेच्छा।
  6. मित्राणि धन धान्यानि प्रजानां सम्मतानिव।
    जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी॥
    (मित्र, धन्य, धान्य आदि का संसार में बहुत अधिक सम्मान है। (किन्तु) माता और मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊपर है।)
    राम जन्मभूमि पूजन की हार्दिक शुभेच्छा।
  7. अपि स्वर्णमयी लङ्का न मे लक्ष्मण रोचते।
    जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी॥
    (हे लक्ष्मण! यद्यपि यह लंका सोने की बनी है, फिर भी इसमें मेरी कोई रुचि नहीं है। (क्योंकि) जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान हैं।)
  8. राम जी की निकली सवारी,
    राम जी की लीला है न्यारी
    एक तरफ लक्ष्मण, एक तरफ सीता
    बीच में जगत के पालन हारी।
    राममंदिर भूमि पूजन की शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि कोर्ट में लंबे समय तक केस चलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में फैसला देते हुए विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाने का निर्णय दिया था। इसके बाद से ही भव्य मंदिर को बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई थीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल