लाइव टीवी

Ganpati ji bhajan: बुधवार को सुनें शंकर महादेवन का ये खूबसूरत गणपति गीत, बन जाएगा दिन

Updated Mar 13, 2019 | 00:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shankar mahadevan ke ganpati bhajan : गणपति जी का भजन गाने ही नहीं सुनने भर से आपको केवल आध्यात्मिक ही नहीं शारीरिक फायदे भी होंगे। उनके भजन को अगर आप सुबह सुबह आँख बंद कर सुनें तो ये मेडिटेशन समान फायदा होगा। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
Bhagwaan ke bhajan bhakti songs

Ekadantaya Vakratundaya By Shankar Mahadevan song: प्रथम पूज्य गणपति जी को सुबह याद करना आपके संकट और विघ्न बाधाओं को दूर कर देता है। सुबह उठने के बाद स्नान आदि के बाद शांत जगह पर आँख बन्द कर बैठ जाएँ। इसके बाद भगवान गणपति का भजन सुनें। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति के साथ सुखद अहसास होगा। इतना ही नहीं घर में सुबह सुबह भजन बजने से घर केलोगों को भीआत्मिक शांति मिलती है। 

हर दिन अगर सम्भव न हो तो बुध्वारको जरूर बप्पा का भजन सुनना ही चाहिए। भजन सुनने से पूर्व गारा आप विघ्नहर्ता गणपति जी को हरी दूर्वा चढ़ा कर धुप-दीप दिखा दें तो इससे वह काफी प्रसन्न होंगे। इसके बाद उनकी आरती करें और तात पश्चात आप उनके भजन गाएं या सुने। भजन सुनते या गाते समय अपने हांथ में हरी दूर्वा जरूर रखें। इसके बाद गायक शंकर महादेवन का कन्नड़ फ्यूजन में गया यह भजन “एकदन्ताय वर्करकुंडाय गौरी तनये धीमही” को सुनें। 



यह भजन बहुत ही आनंद कारक है। भजन सुनकर आपकी खुद ब खुद आँखे बन्दकर लेने की इच्छा होती है और उसके बाद इंसान भजन में लीन सा हो जाता है। यही प्रक्रिया मानसिक और शारीरिक शान्ति के लिये जरूरी है। भजन सुनना या गाना में की शांति के लिए बहुत जरुरी है। शंकर महादेवन के प्रसिद्ध भजन में इस एक इस भजन को सुनने के लिए आप यू-ट्यूब की मदद ले सकते हैं।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल