लाइव टीवी

Chanakya Niti: बुद्धिमान पुरुष को कभी नहीं करनी चाहिए ये 3 गलतियां, हमेशा ध्यान रखें ये बातें

Updated Apr 06, 2023 | 13:13 IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य नीतिशास्त्र के बहुत बड़े जानकार माने जाते हैं। सालों पहले चाणक्य ने जिन बातों को नीतिशास्त्र में उल्लेख किया वो आज के समय में सत्य होती नजर आती हैं।

Loading ...
Chanaky Niti
मुख्य बातें
  • बुद्धिमान पुरुष अपनाएं ये 3 नीतियां
  • सफलता के बाद ना करें घमंड
  • सुखी जीवन के लिए जरूर याद रखें कुछ बातें

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य नीतिशास्त्र के बहुत बड़े जानकार माने जाते हैं। सालों पहले चाणक्य ने जिन बातों को नीतिशास्त्र में उल्लेख किया वो आज के समय में सत्य होती नजर आती हैं। आचार्य चाणक्य ने हमेशा ही अपने ज्ञान के संचार से पूरे समाज को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने धर्मनीति, कूटनीति और राजनीति के साथ ही सफलता पर भी अपने विचार लिखे हैं, जिन्हें समझना भी मुश्किल नहीं है। 

चाणक्य कहते हैं कि वास्तव में किसी भी मनुष्य को मित्र चुनते समय और अपनी भावनाओं को दूसरों के साथ साझा करते समय कुछ बातों को याद रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि चाणक्य के हिसाब से सफलता कैसे पुरुषों के कदम को चूमती है?  

आर्थिक तंगी का कभी न करें जिक्र

एक बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी अपनी वित्तीय बाधाओं के बारे में कहीं या किसी के सामने चर्चा नहीं करता है। अगर आप आर्थिक नुकसान से गुजर रहे हैं तो इसे अपने तक ही सीमित रखें। क्योंकि ऐसा करने से भविष्य में आपकी परेशानियों का कोई फायदा नहीं उठा पाएगा।

Also Read- Chanakya Neeti: घर लेते वक्त आचार्य चाणक्य की चार सलाह का रखें ध्‍यान, खत्‍म हो जाएंगी सभी परेशानी

4 जहरीली चीजों से हमेशा रहें दूर

एक आदमी तभी तक स्वस्थ और परेशानी मुक्त जीवन जी सकता है जब तक कि वह अपने जीवन में 4 जहर को प्रवेश न करने दे, जिनमें जड़ भूल जाना, युवा महिलाओं की वासना, आधा ज्ञान और पाचन संबंधी समस्याएं शामिल हैं। ये सारी चीजें कभी भी आपको गंभीर परेशानी में डालने का काम कर सकती हैं।

Also Read- Chanakya Niti For Success: आज ही कर दें इन गलत आदतों का परित्‍याग, वर्ना कभी नहीं मिलेगी सफलता

ऐसे लोगों से रहे कोसों दूर

आचार्य ने कहा है कि बुुद्धिमान मनुष्यों को हमेशा ही उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो तुम्हारे सामने मीठी-मीठी बातें करते हैं, लेकिन तुम्हारी पीठ पीछे तुम्हें बर्बाद करने की योजना बनाने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोग उस जहर के घड़े की तरह है जिसके ऊपर दूध है। ऐसे इंसानों को अपने जीवन से उखाड़ फेकना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल