लाइव टीवी

Chandra Grahan 2020 : कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण, इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट

Updated Nov 28, 2020 | 10:55 IST

कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल 2020 का आख‍िरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। ये ग्रहण भारत में दोपहर के समय लगेगा और कुछ राश‍ियों के ल‍िए कष्‍ट का समय लेकर आ रहा है।

Loading ...
Chandra Grahan in november 2020
मुख्य बातें
  • 30 नवंबर को लगेगा साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण
  • ये पूर्ण न होकर उपच्छया चंद्र ग्रहण होगा
  • मेष व मिथुन के लिए थोड़ी आर्थिक हान‍ि वाला होगा ये ग्रहण

दिनांक 30 नवम्बर को वर्ष 2020 का अंतिम चंद्रग्रहण है। उपच्छाया चंद्रग्रहण, ग्रहण की ऐसी स्थिति है कि जब चन्द्रमा की पृथ्वी पर छाया न पड़कर उसकी उपच्छया मात्र पड़ती है।चन्द्रमा पर एक धुंधली सी छाया दृश्य होती है। चन्द्रमा थोड़ा धूमिल दिखता है। उपच्छया ग्रहण में सूतक काल नहीं लगता। यह ग्रहण एशिया के कुछ जगहों पर व अमेरिका सहित आस्ट्रेलिया व प्रशांत महासागर के कुछ भाग पर दृश्य रहेगा।

Chandra Grahan November 2020 Date Time Details 
साल का ये आख‍िरी चंद्र ग्रहण रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि पर लगेगा।

उपच्छया चंद्रग्रहण का समय
प्रथम स्पर्श : 30 नवम्बर को दोपहर 01 बजकर 05 मिनट पर।
परमग्रास : 03 बजकर 12 मिनट दोपहर तक
अंतिम स्पर्श : 05:23 मिनट सायंकाल तक।

Chandra Grahan November 2020 Rashifal
उपच्छया चंद्रग्रहण लगभग ग्रहण की श्रेणी में नहीं आता। इसमें सूतक काल नहीं होता। लेक‍िन चूंक‍ि ग्रहों का गोचर निरन्तर प्रभाव डालता है इसलिये प्रत्येक राशि इस चंद्र ग्रहण से प्रभावित होंगी। 

- ये उपच्छया ग्रहण वृष राशि के लिए थोड़ा कष्टदायक है। मेष व मिथुन के लिए थोड़ी आर्थिक हानि रह सकती है।

- कर्क व कन्या के लिए शुभ है। सिंह राशि को धन हानि व तुला के लिए व्यवसाय में संघर्ष की संभावना रहेगी।

- मकर राशि के लिए शुभ वहीं कुम्भ व मीन के लिए शारीरिक रूप से कष्टदायी हो सकती है। 

चंद्र ग्रहण के दौरान क्‍या करें (Chandra Grahan par kya karna chahiye)
इस समय हनुमानबाहुक का पाठ करें। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। महामृत्युंजय मन्त्र का जप फलदायी है। अन्न दान अवश्य करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल