लाइव टीवी

Mercury Transit 2020: 17 द‍िसंबर तक सूर्य व बुध बना रहे बुधादित्य महायोग, जानें क‍िन राश‍ियों की लगेगी लॉटरी

Updated Nov 28, 2020 | 08:28 IST

Mercury Transit in Scorpio 2020 : बुध अपनी राश‍ि बदलकर वृश्चिक में पहुंच गया है। यहां सूर्य के साथ यह 17 दिसम्बर तक बुधादित्य योग बनाएगा। जानें क्‍या होगा इसका आपकी राश‍ि पर असर।

Loading ...
Mercury Transit 2020
मुख्य बातें
  • 28 नवंबर को सुबह बुध बदल रहा ग्रह चाल
  • सूर्य व बुध एकसाथ बुधादित्य नामक महा राजयोग बनाते हैं
  • यह योग मीडिया व मैनेजमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को फायदा देगा

बुध 28 नवम्बर को प्रातःकाल 07 बजे तुला राशि से वृश्चिक राशि में जायेगा। 17 दिसम्बर को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक यह इस राशि में रहेंगे। सूर्य भी इस समय वृश्चिक राशि में है। इस प्रकार सूर्य व बुध दोनों एक साथ वृश्चिक में रहेंगे। सूर्य व बुध एकसाथ बुधादित्य नामक महा राजयोग बनाते हैं। बुध मैनेजमेंट का कारक ग्रह है। वाणी का धनी बनाता है। बुध बैंकिंग, मीडिया व मैनेजमेंट सेक्टर में कार्य करने वाले जातकों को बहुत लाभान्वित करेगा।

आइए अब देखते हैं इस गोचर का राशियों पर प्रभाव

1 मेष- इस गोचर से व्यवसाय में प्रगति होगी तथा आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। बुधवार को अन्न दान करें।

2 वृष- इस समय वाहन या मकान खरीद सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन जाएगी। नीला व हरा रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।

3 मिथुन- व्यवसाय में विशेष लाभ  होगा। व्यावसायिक योजनाएं  अपना पूर्ण रूप लेंगी। धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। हरा रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ प्रतिदिन करें। गाय को पालक खिलाएं।

4 कर्क- जॉब व व्यवसाय  में सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन सम्बन्धित कोई निर्णय ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।। छात्रों को  प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

5 सिंह - व्यवसाय से सम्बंधित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। सूर्य व बुध लाभान्वित कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ अपने उद्देश्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। रविवार व बुधवार को गेहूं व मूंग की दाल का दान करें। 

6 कन्या- इस गोचर का प्रभाव बेहतर रहेगा। व्यवसाय में शुभ लाभ व जॉब में प्रोग्रेस है। धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल श्री विष्णुसहस्रनाम का  पाठ करें। पिता के आशीर्वाद से अनन्य लाभ मिलेगा।

7 तुला- जॉब में कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करते रहें।  व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। सफेद रंग शुभ है। सन्तान की प्रोग्रेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। 

8 वृश्चिक- जॉब में प्रगति व व्यवसाय में लाभ है। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। प्रतिदिन पिता का आशीर्वाद लें। बुधवार को उड़द का दान करें।

9 धनु- इस गोचर से आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। जॉब में प्रोन्नति के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। गृह निर्माण सम्बन्धित रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। 

10 मकर- व्यवसाय में लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जॉब में उन्नति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। गणेश जी की नियमित पूजा करते रहें। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। 

11 कुम्भ- यह समय जॉब के लिए सफलता भरा होगा।  व्यवसाय में कोई रुका कार्य प्रारंभ होगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है। 
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12 मीन- आपके लिए बुध का यह गोचर मिश्रित फलदायी है। कार्य बाधा है लेकिन धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। नारंगी रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई रुका कार्य सम्पन्न हो सकता है। बुधवार को उड़द का दान करें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल