लाइव टीवी

Christmas 2017: वास्‍तु दोष दूर करता है क्र‍िसमस ट्री, इस बार जरूर सजाएं

Updated Dec 22, 2017 | 22:31 IST | Medha Chawla

क्र‍िसमस ट्री तो हमने खूब सजाया है। लेकिन क्‍या आपको पता है इससे जुड़ी क्‍या है मान्‍यता और कैसे ये घर से वास्‍तु दोष भी दूर कर सकता है -

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Christmas Tree

नई द‍िल्‍ली: 25 दिसम्बर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है जो ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। इसे बड़ा दिन के नाम से भी जाना जाता है और इस द‍िन लोग भगवान यीशु मसीह के जन्म की खुशी मनाते हैं। 

क्रिसमस ट्री के बारे में एक कथा बताई जाती है कि एक बूढ़ी औरत अपने घर देवदार के वृक्ष की एक शाखा ले आई और उसे घर में लगा दिया। लेकिन उस पर मकड़ी ने अपने जाले बना लिए। और जब प्रभु यीशु का जन्म हुआ था, तब वे जाले सोने के तार में बदल गए थे। 

Also Read: शुक्रवार को करें श्री यंत्र की पूजा, तुरंत मिलेगी मां लक्ष्‍मी की कृपा

वैसे क्र‍िसमस के मौके पर अक्‍सर क्र‍िसमस ट्री सजाया जाता है। इसे गुब्‍बारों, चॉकलेट्स, कैंडी, लाइट्स, रिबन आद‍ि से खूबसूरती से डेकोरेट किया जाता है। हालांकि इस बारे में कम ही लोगों को जानकारी है कि क्रिसमस ट्री को डेकोरेट के तरीके से घर का वास्‍तु दोष दूर होता है। 

Also Read: कामयाबी का रास्‍ता रोक देती है 'बुरी नजर', ऐसे करें अपना बचाव

1. अक्‍सर लोग घर में क्रिसमस पर प्‍लास्‍ट‍िक का क्र‍िसमस ट्री लेकर आते हैं। अगर आप इसकी जगह असल का क्रिसमस ट्री लगाएंगे तो ये आपके लिए ज्‍यादा शुभ होगा। प्राकृतिक क्रिसमस ट्री में वो गुण होते है जो आपके घर के वास्तु दोष को दूर करते हैं। 

Also Read: अगर दरवाजा खोलते समय आती है आवाज, तो हो जाइये सावधान

2. Christmas tree के आसपास मोमबत्ती भी लगाई जाती है। मोमबत्ती का घर में लगाना पॉज‍िटिव एनर्जी लाने वाला माना जाता है। क्र‍िसमस ट्री पर खुशबूदार मोमबत्ती लगाई जाए तो इसके लिए माना जाता है कि यह घर से नकारात्मक उर्जा को बाहर करती है। 

Also Read: चीन में धन के देवता है लाफिंग बुद्धा, जानें इनको रखने के 7 नियम

3. क्रिसमस ट्री को रिबन, गिफ्ट और लाइट्स लगाकर अच्छे से सजाते हैं। तो कुछ लोग ट्री पर घंटी भी टांगते हैं। फेंगशुई के अनुसार घंटी की आवाज बहुत ही असरदार होती है और इससे बुरी आत्माएं और नेगेटिव एनर्जी दूर भागती है। 

4. Christmas tree पर अक्‍सर लाल रंग के रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाए जाते हैं। ऐसा करने से से घर में धन की कमी नहीं रहती है और घर में धन की बरकत होती है। 

Hindi News के लिए बने रहें हमारे साथ और Sprituality News in Hindi के लिए आएं वेबसाइट के आध्‍यात्‍म सेक्‍शन पर 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल