लाइव टीवी

Dhanteras 2022 Date, Puja Timings: जानें कब है धनतेरस, पूजा समय और शुभ मुहूर्त

Updated Oct 21, 2022 | 14:54 IST

Dhanteras 2022 Date, Puja Muhurat Kab Ka Hai: इस बार धनतेरस का पर्व 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा। दरअसल हिंदू पंचांग अनुसार धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर हो रही है।

Loading ...
धनतेरस 2022: तिथि, समय, शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2022 Date, Puja Muhurat Kab Ka Hai: इस बार धनतेरस का पर्व 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा। दरअसल हिंदू पंचांग अनुसार धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर हो रही है।

धनतेरस 2022 तिथि (Dhanteras 2022 Date)

इस बार धनतेरस का पर्व 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा।

Dhanteras 2022 Date, Puja Muhurat: Check here

धनतेरस पूजा मुहूर्त 22 अक्टूबर 2022 (Dhanteras 2022 Puja Muhurat)

अगर आप 22 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाएंगे तो पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5 बजकर 42 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर होगी।

धनतेरस पूजा मुहूर्त 23 अक्टूबर 2022(Dhanteras 2022 Puja Muhurat)

 अगर आप 23 अक्टूबर को धनतेरस पर्व मना रहे हैं तो इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू हो रहा है जिसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगी। यानी इस दिन धनतेरस पूजा के लिए आपको सिर्फ 21 मिनट का समय मिलेगा। इस दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल