लाइव टीवी

Vastu And Jyotish Tips On Sunday: जीवन में चाहिए खुशहाली और समृद्धि तो गलती से भी न करें रविवार के दिन ये काम

Updated Jul 01, 2022 | 14:22 IST

Vastu Mistake on Sunday: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देवता को जल चढ़ाने व सूर्य मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन कुछ ऐसे भी कार्य हैं जो करने से बचने चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Vastu dosh
मुख्य बातें
  • रविवार के दिन सूर्य की पूजा की जाती है
  • ऐसी मान्यता है कि सभी ग्रहों में सबसे अधिक ऊर्जा सूर्य के पास है
  • सूर्य ग्रह को सौरमंडल का राजा माना जाता है

Avoid doing this work on Sunday: ज्योतिष शास्त्रों में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन किसी न किसी ग्रह से जुड़े हुए हैं और यह सभी ग्रह अपना प्रभाव व्यक्ति के जीवन में छोड़ते हैं। इसमें से एक दिन है रविवार का दिन। रविवार का दिन सूर्य ग्रह को समर्पित है। इस दिन सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्य की पूजा करने से व सूर्य देवता को अर्घ्य देने से व्यक्ति का भाग्य बलशाली होता है। ऐसी मान्यता है कि सभी ग्रहों में सबसे अधिक ऊर्जा सूर्य के पास है। सूर्य ग्रह को सौरमंडल का राजा माना जाता है। इस दिन सूर्य मंत्र का जाप करने का विशेष महत्व है। रविवार के दिन सूर्य मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति की हर मनोकामना की पूर्ति होती है, लेकिन रविवार के दिन कुछ ऐसे भी काम है जो गलती से भी नहीं करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो जाता है। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौन सा काम करना अशुभ माना जाता है।

सूर्य डूबने के बाद खाना चाहिए नमक

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक रविवार के दिन सूर्य डूबने से पहले नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में ऐसा करना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से सूर्य कमजोर होता है और व्यक्ति के जीवन में इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

मांस मदिरा का नहीं करना चाहिए सेवन

आमतौर पर कुछ लोग रविवार के ही दिन मांस व मदिरा का सेवन करते हैं, लेकिन ऐसा करना अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन नॉनवेज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सूर्य देवता नाराज हो जाते हैं और व्यक्ति आर्थिक संकटों से जूझने लगता है।

इस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए

इसके अलावा रविवार के दिन तांबे से निर्मित धातुओं को नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन तांबे के धातु को खरीदने से बचना चाहिए व इसके अलावा रविवार के दिन नीले, काले व हरे रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। यदि संभव हो तो इस दिन जूते भी ना पहने।

 (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल