लाइव टीवी

क्या आपने सपने में देखा है जलता हुआ दीया? ये सपने भविष्य में धन लाभ का देते हैं इशारा

Updated Jun 24, 2021 | 06:01 IST

अक्सर इंसान अपने सपने में कई अजीबोगरीब घटनाओं को देखता है जिसे वह नजरअंदाज कर देता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में दिखने वाली कुछ घटनाएं भविष्य में अच्छे और बुरे वक्त की तरफ संकेत हो सकते है।

Loading ...
(तस्वीर के लिए साभार -iStock images)
मुख्य बातें
  • भविष्य में होने वाली कई अच्छी और बुरी घटनाओं की तरफ इशारा हो सकते हैं ये सपने
  • सपने में शहद खाना, अंगूठी पहनना जल्द विवाह होने का संकेत
  • बाल झड़ना और नाखून भविष्य में इंसान के रोगी होने का संकेत

नई दिल्ली: सपनों की दुनिया रहस्यमयी होती है। स्वपन शास्त्र के मुताबिक हर सपने का एक अर्थ है जो भविशष्य की अच्छी या बुरी घटनाओं से जुड़ा हो सकता है। सोते समय हम कब क्या देख लें इसका पता नहीं लगाया जा सकता है।

विज्ञान के अनुसार, जब हम कच्ची नींद में होते हैं तब हम सपने देखते हैं। सपनों में हम कुछ ऐसी चीजें देखते हैं जो हमारी जिंदगी से जूड़े होते हैं। लेकिन कभी-कभी हम ऐसे सपने देखते हैं  जिनका कोई आधार नहीं होता है, जिनका हमारी जिंदगी से कोई ताल्लुक नहीं होता है।

स्वपन्न शास्त्र के मुताबिकहम अपने सपनों से अपने भूतकाल और भविष्य से जुड़ी कई बातों का पता लगा सकते हैं। स्वप्न शास्त्र के जानकार यह बताते हैं कि कई बार हमारे सपने में कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जो हमारे भविष्य से जुड़ी कई संभावनाओं की तरफ संकेत करते हैं। लोग अक्सर इन सपनों को नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि उन्हें स्वपन्न शास्त्र की इन बातों का पता नहीं होता है। स्वपन्न शास्त्र के मुताबिक अगर आपने ऐसा सपना देखा है तो उक्त बातों,घटनाओं का संकेत हो सकता है। 

धनलाभ का संकेत देते हैं यह सपने

अगर आप अपने सपनों में आम खाते हैं या जलता हुआ दीया देखते हैं तो इसका मतलब कि आपको भविष्य में आर्थिक लाभ हो सकता है। इसके साथ अगर आप गोबर देखते हैं तो आपको किसी जानवर की वजह से धन लाभ हो सकता है। जानकार बताते हैं कि अगर आप सपने में पानी में तैर रहे हैं या फिर आपके सपने में बच्चे हस रहें हैं तो यह भविष्य में धन लाभ का संकेत है।

कठिनाई के सूचक हैं यह सपने

अगर आप अपने सपने में हंस रहे हैं या कोई महिला हंस रही है तो आपको भविष्य में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। सपने में रोता बच्चा, कैंची या अपने आप को परेशानी में देख रहे हैं तो भविष्य में आप परेशान हो सकते हैं। ऐसे सपने आपको किसी परेशानी में डालने का संकेत हो सकती है। 

सपने में शहद खाना हो सकता है विवाह का संकेत 

सपने में शहद खाना, आसमान में रंगीन कपड़ों का लहराना और अंगूठी पहनना यह इशारा करता है कि आपको अच्छा जीवन साथी मिलने वाला है और जल्दी शादी होने वाली है। अगर पुरुष सपनों में अपनी दाढ़ी बना रहे हैं तो शादी से संबंधित सभी समस्याएं जल्द दूर होने का संकेत हो सकता है। इसके साथ अगर आप अपने सपने में नाच रहे हैं तो इसका मतलब हो सकता है कि आगे आपकी शादी के योग बन रहे हैं।

रोग की सूचना देते हैं यह सपने

सपने में यदि आप शोच की तरफ जा रहे हैं या लाल चंदन लगा रहे हैं तो यह सपने रोग से पीड़ित होने का संकेत देते हैं। इसके साथ ही अगर आप अपने सपने में यह देख रहे हैं कि आपके बाल झड़ रहे हैं, नाखून टूट रहे हैं या शरीर पर घास उग रही है तो आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।

आने वाली है शुभ घड़ी

सपने में स्नान करना यह दर्शाता है कि आपके और आपके ऑफिस के अधिकारियों के बीच संबंध सुधरने वाले है और अगर कोई खटास है तो वह ठीक हो सकताहै। अगर सपने में आप हवा में उड़ रहे हैं या रूई देख रहे हैं तो यह शुभ समय का संकेत है और यह सूचित करता है कि आप रोग मुक्त होने वाले हैं। अपने सपने में जामुन देखना या किसी को कोने में धीरे-धीरे रोते देखना यह दिखाता है कि भविष्य में शुभ घड़ी आने का संकेत है। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल