लाइव टीवी

Ganesh Chaturthi 2022 Date, Muhurat: गणेश चतुर्थी 2022 कब? जानें क्या है पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Updated Aug 31, 2022 | 09:44 IST

Ganesh Chaturthi 2022 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (गणेश चतुर्थी कब है 2022): हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव 31 अगस्त, यानी आज मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है, कि इसी व्रत को करने से माता पार्वती को उनके प्रथम पुत्र कार्तिकेय मिलने आए थे। जानें गणेश चतुर्थी की डेट और पूजा मुहूर्त।

Loading ...
when is Ganesh Chaturthi in 2022
मुख्य बातें
  • 31 अगस्त यानी आज रखा जाएगा गणेश चतुर्थी का व्रत
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश को मिला था प्रथम पूजनीय भगवान का स्थान
  • अनंत चतुर्दशी के दिन इस पूजा की होती है समाप्ति

Ganesh Chaturthi 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: गणेश चतुर्थी की पूजा हर साल भारत में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। हिंदुओं के लिए यह दिन बहुत खास होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो इसी दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। यह पूजा हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि (when is Ganesh Chaturthi in 2022) को मनाई जाती है। कुछ पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश को प्रथम पूजनीय भगवान का दर्जा भी मिला था। यह पूजा 10 दिनों तक मनाई जाती है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का धूमधाम के साथ विसर्जन किया जाता है। यदि आप भी इस बार गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi date 2022) पर बप्पा को अपने घर में लाने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले आप इसकी सही तारीख (Ganesh Chaturthi kab hai 2022) और पूजा करने का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें।

Ganesh Chaturthi 2022 Puja Muhurat, Mantra, Aarti, Puja Vidhi LIVE: Check here

When is Ganesh Chaturthi in 2022

पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022 date in India) का पर्व हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार यह पर्व 31 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है। ऐसा कहा जाता है, कि इस दिन बप्पा की भक्ति पूर्वक आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन की विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi |  Ganesh Chaturthi Vrat Katha in Hindi

Ganesh Chaturthi 2022 Puja Time, Muhurat

इस साल गणेश चतुर्थी की पूजा आज से प्रारंभ होने वाली है। चूंकि बुधवार भगवान गणेश को समर्पित है, इसलिए इस बार गणेश चतुर्थी की पूजा भक्तों के लिए बहुत खास होगा। 10 दिवसीय इस महोत्सव का शुभ मुहूर्त भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 30 अगस्त दोपहर से शुरू होकर आज दोपहर 03:30 पर समाप्त हो जाएगी। पंडितों के अनुसार इस बार बप्पा की मूर्ति की स्थापना का शुभ मुहूर्त आज दोपहर करीब 03:30 तक है। आपको बता दें कि गणेश विसर्जन के दिन से ही पितृ पक्ष की शुरुआत हो जाती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल