लाइव टीवी

घर से न‍िकलने पर जपें ये मंत्र, बाल भी बांका नहीं कर पाएगा कोई

Updated Dec 03, 2017 | 15:53 IST | Shyam Sundar Pathak

यह मंत्र वाहन से यात्रा करते समय आपकी सुरक्षा की गारंटी देता है। जब भी घर से बाहर जाएं, तो इस मंत्र का जप जरूर करें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIndiatimes, Representative Image
भगवान राम

श्‍याम सुंदर पाठक/नई द‍िल्‍ली. अक्‍सर वाहनों पर भगवान राम का एक मंत्र ल‍िखा देता है। यह मंत्र वाहन से यात्रा करते समय आपकी सुरक्षा की गारंटी देता है। जब भी घर से बाहर जाएं, तो इस मंत्र का जप जरूर करें, यकीन मान‍िए आपकी सुरक्ष‍ित गंतव्‍य तक पहुंचेंगे। 

Read: इस मंदिर में होती है भगवान शिव के अंगूठे की पूजा, रहस्य बना है इसका पानी

मंत्र-
प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। 
हृदयँ राखि कोसलपुर राजा॥ 

इस मंत्र का अर्थ है- अयोध्यापुरी के राजा श्री रघुनाथजी को हृदय में रखकर नगर में प्रवेश करके सब काम कीजिए। उसके लिए विष अमृत हो जाता है, शत्रु मित्रता करने लगते हैं, समुद्र गाय के खुर के बराबर हो जाता है, अग्नि में शीतलता आ जाती है। भगवान राम का ये मंत्र क‍िसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है। 

Read: खुल गया रहस्य!, माउंटआबू के चारों दिशाओं में क्यों विराजमान है भगवान हनुमान

इतना ही नहीं जब आप किसी विशेष कार्य के लिए कहीं जाते हैं तो आपके मन में यह शंका अवश्य रहती हैं कि अमुक कार्य में सफलता मिलेगी या नहीं। कार्य में सफलता मिलने में कहीं कोई बाधा तो नहीं होगी। इसके शंका के निवारण के लिए तथा कार्य में सफलता पाने के लिए नीचे लिखे मंत्र का जप करें तो सभी प्रकार की बाधाओं का नाश हो जाता है और कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।  

मंत्र-
राम लक्ष्मणौ सीता च सुग्रीवों हनुमान कपि।
पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते।।

जब भी आप घर से किसी विशेष कार्य के लिए बाहर निकलें तो सबसे पहले भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष इस मंत्र का जप मन ही मन में करें। उसके बाद घर से निकलें तो आपके कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी और कार्य में सफलता भी मिलेगी।

धर्म और आस्‍था से जुड़े लेख पढ़ने के लिए देखें Spritual सेक्‍शन... 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल