लाइव टीवी

जानिए शनिवार को काला धागा क्यूं बांधते हैं? सिर्फ यही उपाय बना देगा मालामाल

Updated Dec 01, 2017 | 16:55 IST | Medha Chawla

काला धागा बांधने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। क्यों पहना जाता है काला धागा क्या है या इसके पीछे छिपे कारण  को आइये जानते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIndiatimes, Representative Image
काला धागा

नई दिल्ली: आपने देखा होगा कुछ लोग अपने हाथ, गले या पैर में काले धागे को पहनते हैं। ऐसी मान्यता है कि काला धागा पहनने से इंसान को बुरी नजर और दोष नही लगता है। काले धागे को आप हाथ या गले में पहन सकते है। क्यों पहना जाता है काला धागा क्या है या  इसके पीछे छिपे कारण  को आइये जानते हैं।

ये भी पढ़ें: इस मंदिर में होती है भगवान शिव के अंगूठे की पूजा, रहस्य बना है इसका पानी

काला धागा बांधने के पीछे वैज्ञानिक कारण 
काला धागा बांधने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। ये पंच तत्व हैं- पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश। इनसे मिलने वाली ऊर्जा हमारे शरीर का संचालन करती हैं। इनसे मिलने वाली ऊर्जा से ही हम सभी सुविधाओं को प्राप्त करते हैं। जब किसी इंसान की बुरी नजर हमें लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। इसीलिए गले में काला धागा बांधा जाता है। दरअसल कुछ लोग काले धागे में भगवान के लॉकेट भी धारण करते हैं जिसे बेहद शुभ माना जाता है। 

ये भी पढ़ें: इस मंदिर में होती है भगवान शिव के अंगूठे की पूजा, रहस्य बना है इसका पानी

बुरी नजर से बचने के लिए
कहा जाता है कि बुरी नजर से बचने के लिए काले रंग की चीजों का इस्तमाल किया जाता है जैसे काला टीका, काला धागा। हर किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए उन्हें काला धागा बांधा जाता है। काला धागा पहनने या काला टीका लगाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है कुछ लोग इसे अंधविश्वास से अधिक कुछ भी नहीं मानते। यह भी कहा जाता है कि काला रंग, नजर लगाने वाले की एकाग्रता को भंग कर देता है। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा संबंधित व्यक्ति को प्रभावित नहीं कर पाती। 

ये भी पढ़ें: खुल गया रहस्य!, माउंटआबू के चारों दिशाओं में क्यों विराजमान है भगवान हनुमान

मालामाल बना सकता है काला धागा
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक काला धागा नजर से तो बचाता ही है साथ ही काला धागा मालामाल भी बना सकता है। इससे जुड़ा एक उपाय आपको मालामाल बना सकता है। आप बाजार से रेशमी या सूती धागा ले आयें और किसी भी मंगलवार या शनिवार की शाम को ये काला धागा हनुमानजी के मंदिर ले जाएं। इस धागे में नौ छोटी-छोटी गाँठ लगा लें और हनुमानजी के पैरों का सिंदूर लगा लें। अब इस धागे को घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें या तिजोरी पर बांध दें। सिर्फ एक छोटे से उपाय से आप जल्दी ही मालामाल बन जायेंगे। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य की अपार वृद्धि होगी। शनिवार को जब किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए काला धागा धारण करे तो वहां ऊं शनये नम: का जाप करते हुए नौ गांठ बांध दे। 

ये भी पढ़ें: श‍िव लगाते हैं शरीर पर भस्‍म, जानें क्‍या है इस रूप का राज

एक अचूक टोटका है काला धागा, ढेरों है इसके लाभ
काला धागा हाथ या गले में बांधने से नजर लगाने वाले इंसान की दृष्टि को भंग कर देता है। जिससे नजर का असर आपके उपर नहीं होता है। जो लोग गले या हाथ में काला धागा पहनते हैं उनके अंदर सकारात्मक उर्जा का प्रभाव होता है। वैज्ञानिक तौर पर देखा गया है कि काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है। इसलिए काला धागा बुरी नजर व हवाओं को अवशोषित कर देता है। जिसका असर हमारे शरीर को नहीं होता है। यह एक तरह का सुरक्षा कवच बना देता है। शनि दोष से बचने के लिए भी इंसान को काले धागे को पहनना चाहिए। इससे शनि का प्रकोप इंसान पर नहीं पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि की बार कई चीजें आपको ठीक नहीं कर पाती हैं वहां एक छोटा सा काला धागा आपको कई सारी परेशानियों से बचा सकता है।

धर्म और आस्‍था से जुड़े लेख पढ़ने के लिए देखें Spritual सेक्‍शन... 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल