लाइव टीवी

Gupt Navratri Puja Vidhi, Time: गुप्‍त नवरात्र‍ि की पूजा व‍िध‍ि, इन शुभ कामों की कर सकते हैं शुरुआत

Updated Feb 02, 2022 | 09:42 IST

Gupt Navratri 2022 Puja Vidhi, Date And Timings: माघ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि इस वर्ष 2 फरवरी को है। यहां जानें इस पावन पर्व पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा कैसे करें। 

Loading ...
Gupt Navratri 2022 Puja Vidhi (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 2 फरवरी से आरंभ हो रहे हैं माघ मास की गुप्त नवरात्रि।
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान विधि अनुसार करें मां दुर्गा की पूजा।
  • मां दुर्गा की पूजा में ना करें लोहे या स्टील के कलश का उपयोग।

Gupt Navratri 2022 Puja Vidhi, Date, Timings, Rules, Importance: हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष में कुल 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। चैत्र और आश्विन माह में पड़ने वाले नवरात्रि को प्रमुख माना गया है। इस नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है।‌‌ वहीं, माघ और आषाढ़ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। वर्ष 2022 में माघ मास की गुप्त नवरात्रि आज यानी 2 फरवरी से प्रारंभ हो रही है (Gupt Navratri 2022 Date)। मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दौरान जो भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करता है उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा मां दुर्गा उसे मालामाल कर देती हैं। यहां जानिए इस वर्ष गुप्त नवरात्रि में क्या खास है और मां दुर्गा की कैसे पूजा करनी चाहिए।

Also Read: Gupt Navratri 2022 Date, Puja Timings: 2022 में कब शुरू होगी दस महाविद्याओं को समर्पित गुप्त नवरात्रि, जानें डेट व शुभ मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि, Gupt Navratri Puja Vidhi in Hindi

गुप्त नवरात्रि के दिन सुबह प्रातः काल उठ कर नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर स्नान कर लें। फिर कलश स्थापना करें। इसके बाद मां दुर्गा को नारियल, श्रृंगार का सामान, फूल, फल, चुनरी आदि अर्पित करें। इसके पश्चात कलश पर रोली से ॐ और स्वास्तिक बनाएं। पूजा से पहले 'ॐ पुंडरीकाक्षाय नमः' मंत्र का जाप करें और पूजा प्रारंभ करें। ध्यान रहे पूजा के दौरान लोहे या स्टील के कलश का प्रयोग ना करें।

Also Read: Saraswati Puja 2022: बसंत पंचमी पर करें ये 7 उपाय, सभी समस्याओं का होगा नाश व बनी रहेगी मां सरस्वती की कृपा

गुप्त नवरात्रि में इस बार क्या है खास?

इस वर्ष माघ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इन दोनों योग के रूप में अतिविशिष्ट मुहूर्त रहेगा। माना जाता है कि यह मुहूर्त नई शुरुआत करने के लिए या फिर कोई शुभ कार्य प्रारंभ करने के लिए लाभदायक होता है। इस मुहूर्त में जमीन खरीदना, घर खरीदना, नई गाड़ी खरीदना या किसी चीज में निवेश करना लाभकारी माना गया है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल