लाइव टीवी

Jyotish Tips: अगर गिनकर बनाते हैं सदस्यों के लिए रोटियां, तो छोड़ दें ऐसे करना, बन सकता है बर्बादी का कारण

Updated Jul 03, 2022 | 07:35 IST

Jyotish Tips for Cooking Roti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोटियों को कभी भी गिनकर नहीं बनाना चाहिए। गिनकर रोटी बनाना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा बासी आटे कि रोटी भी नहीं बनानी चाहिए यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Chapati Count
मुख्य बातें
  • वास्तु के अनुसार गिनकर रोटियां बनाना अशुभ माना जाता है
  • ऐसा माना जाता है कि इसका व्यक्ति के जीवन में बुरा असर पड़ता है
  • इसके अलावा यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है

Astrology tips: कुछ लोगों की आदत होती है कि वे रोटियां घर में रहने वाले सदस्यों को गिनकर बनाते हैं, ताकि खाना खाते वक्त रोटी बचे न। ऐसे में घर में रहने वाले सदस्यों भी गिनकर ही रोटियां खाते हैं। रोटियां बचे न इसके लिए यह ट्रिक तो अच्छी है, लेकिन अगर आप ऐसी ट्रिक अपना रहे हैं तो ये गलती करना छोड़ दें। वास्तु के अनुसार गिनकर रोटियां बनाना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसका व्यक्ति के जीवन में बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। यही नहीं ऐसा करने से ग्रहों में भी इसका प्रभाव पड़ता है। इसलिए गिनकर रोटी कभी नहीं बनानी चाहिए।

आखिरी रोटी कुत्ते के लिए जरूर बनाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा जरूरत से दो या चार रोटी बढ़ाकर ही बनाना चाहिए। ताकि किसी भी सदस्य के लिए रोटियां कम न पड़े। रोटी बनाते समय पहली रोटी हमेशा गाय के लिए निकालनी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है और आखरी रोटी हमेशा कुत्ते के लिए बनानी चाहिए।

Also Read: हाथ से छूट जाती है यह सफेद चीजें, तो जरा संभल जाएं, अशुभ का है संकेत

मेहमानों के लिए दो रोटी अलग से बनाएं

इसके अलावा दो रोटी हमेशा अलग से मेहमानों के लिए बनानी चाहिए। हिंदू धर्म में मेहमानों को भगवान का रूप माना जाता है। और ऐसे में खाना खाते वक्त अगर कोई मेहमान आ जाएं तो उन्हें हमेशा खाना खिलाकर ही घर भेजें। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा खुश होती है और उस घर में सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है।

बासी आटे की न बनाएं रोटी

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग रात के बचे बासी आटे की रोटियों को अगले दिन बना लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। बचे हुए आटे की रोटी सेहत के लिए काफी हानिकारक है और ज्योतिषशास्त्र में भी ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। 


(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल