लाइव टीवी

Water In Dreams: सपने में देखा है पानी, जानिए क्या होते हैं इसके शुभ व अशुभ संकेत

Updated Jul 03, 2022 | 11:14 IST

Astrology tips: सपने कई तरह के होते हैं। सपने में पानी देखने का विशेष महत्व होता है। सपने में पानी शुभ और अशुभ संकेत देते हैं और यह संकेत व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
water in dream Vastu Shastra
मुख्य बातें
  • सपनों का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है
  • वास्तु के अनुसार सपने व्यक्ति को शुभ या अशुभ संकेत देते हैं
  • जब व्यक्ति गहरी नींद में होता है तो सपने जरूर देखता है

Water In Dreams In Vastu Shastra: अच्छे सपने देखना हर कोई चाहता है। व्यक्ति सोते समय कई तरह के सपने देखता है। इन सपनों में कुछ सपने काफी डरावने होते हैं, तो कई सपने अच्छे भी होते हैं। सपनों का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है और यह किसी न किसी रूप से व्यक्ति से जुड़े होते हैं। वास्तु के अनुसार सपने व्यक्ति को शुभ या अशुभ संकेत देते हैं। जब व्यक्ति गहरी नींद में होता है तो सपने जरूर देखता है। ऐसे ही अगर सपने में पानी देख लिया तो इसके कई संकेत होते हैं। सपने में पानी देखना शुभ और अशुभ दोनों का संकेत देता है। आइए जानते हैं सपने में पानी देखना किस चीज का संकेत माना जाता है...

सपने में समुद्र का पानी देखने पर हो जाए सर्तक

सपने अच्छे और बुरे दोनों तरह के होते हैं। कई लोग सपने में समुद्र का पानी देख लेते हैं। शास्त्र के मुताबिक सपने में समुद्र का पानी देखना अशुभ संकेत माना जाता है। अगर आपने सपने में समुद्र का पानी देखा है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि समुद्र का पानी खारा होता है और अगर समुद्र का पानी सपने में देखा है तो आपका किसी से वाद-विवाद होने की संभावना होती है। ऐसे में सतर्क हो जाना ही बेहतर होता है। 

Also Read: हाथ से छूट जाती है यह सफेद चीजें, तो जरा संभल जाएं, अशुभ का है संकेत

बाढ़ का पानी देखना होता है अशुभ

इसके साथ ही सपने में बाढ़ का पानी देखना भी अशुभ पाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि बाढ़ का पानी सपने में देखने पर सपने का मतलब है कि आपको आने वाले समय में कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है या कोई बुरी घटना घट सकती है।

नदी का पानी देता है शुभ संकेत

इसके अलावा सपने में नदी का पानी देखना शुभ संकेत माना जाता है। शास्त्र के मुताबिक सपने में नदी का पानी देखने का मतलब है कि आपका अधूरा सपना सच होने वाला है। यानी आपकी इच्छा पूरी होने वाली है। यह एक शुभ संकेत है, जो आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।

बारिश व कुएं का पानी देता है अच्छी खबर

इसके अलावा सपने में बारिश का पानी व कुएं का पानी देखना भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन सपनों को देखने से नए वाहन का आगमन होता है। इसके अलावा नौकरी और व्यापार में तरक्की होने की संभावना भी होती है। यह संकेत बेहद शुभ माने जाते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल