लाइव टीवी

Lunar Eclipse 2022: आज चंद्र ग्रहण के दौरान ये 5 काम करना पड़ सकता है भारी, जान लें जरूरी बातें

Updated May 17, 2022 | 17:53 IST

Lunar Eclipse Precautions: साल का पहला चंद्र ग्रहण सोमवार,16 मई को लग रहा है। वैसे तो यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। फिर भी ग्रहण के दौरान एहतियात बरतना जरूरी होता है।

Loading ...
चंद्र ग्रहण
मुख्य बातें
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानी बरतनी है जरूरी
  • ग्रहण लगते ही नहीं करने चाहिए कई काम
  • भारत में दिखाई नहीं देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

Lunar Eclipse 2022 Precautions: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के दिन 16 मई को लग रहा है। ग्रहण को धार्मिक दृष्टिकोन से शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए ग्रहण के दौरान खाने-पीने, पूजा-पाठ करने और शुभ व मागंलिक कार्य करने पर मनाही होती है। साल का पहला चंद्र ग्रहण खग्रास यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा और ना ही भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। लेकिन फिर भी ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है और इस दौरान कुछ नियमों का भी पालन करना जरूरी होता है। अक्सर लोग ग्रहण के दौरान गलतियां कर देते हैं, जिसका नकारात्मक परिणाम उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि वो कौन से काम हैं, जिन्हें ग्रहण के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये खास उपाय, बुरे प्रभाव होंगे दूर

चंद्र ग्रहण की अवधि में ना करें ये काम

तुलसी को न करें स्पर्श- तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टिकोण से पूजनीय और पवित्र पौधा माना जाता है। हिंदू धर्म से जुड़े हर घर पर तुलसी का पौधा पाया जाता है। लेकिन ग्रहण के दौरान इसका महत्व और बढ़ जाता है। ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाला जाता है जिससे कि पका हुआ भोजन दूषित ना हो। लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि ग्रहण लगने के बाद तुलसी के पौधे को स्पर्श ना करें। तुलसी के साथ ही ग्रहण में किसी भी पेड़-पौधे को स्पर्श न करें। आप पहले से ही तुलसी के पत्ते तोड़कर रख लें और खाने-पीने की चीजों पर ग्रहण से पहले ही तुलसी के पत्ते डालकर रख दें।

भगवान की मूर्ति ना छुए- चंद्र ग्रहण का सूतक लगते ही भगवान की मूर्ति या तस्वीरों को स्पर्श ना करें। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान भगवान भी कष्ट में होते हैं। इसलिए इस दौरान कोई शुभ काम भी नहीं किए जाते हैं। क्योंकि ग्रहण के दौरान इन कामों को करने से उस पर भगवान की कृपा प्राप्त नहीं होती। ग्रहण में पूजा-पाठ भी नहीं किए जाते और यहां तक कि मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन इस बाद ध्यान रखें कि चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद देवी-देवताओं की मूर्तियों और घर के मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें। क्योंकि ग्रहण के बाद शुद्धिकरण जरूरी है।

ग्रहण के दौरान न सोए- ग्रहण के दौरान किसी भी व्यक्ति को नहीं सोना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना गया है। कहा जाता है ग्रहण में आराम करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा पूर्ण चंद्र ग्रहण, ये धार्मिक कार्य करने पर है मनाही

मनोरंजन न करें- कहा जात है कि ग्रहण के दौरान देवी-देवता कष्ट में होते हैं। इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में आप टीवी देखना, गाने सुनना, डांस करना या गेम खेलने जैसे मनोरंजन न करें। क्योंकि भगवान कष्ट में हैं और आप इस दौरान मनोरंजन करेंगे तो इसे बहुत गलत माना जाता है।  

इन कामों को भूलकर भी ना करें- चंद्र ग्रहण लगते ही बाल कटवाने या मुंडल कराने, सिलाई करने, कपड़े धोने, कपड़े सिलने या काटने, कान छिदवाने और ताला खोलने जैसे कार्य न करें। ग्रहण में इन कामों को करना गलत बताया गया है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल