लाइव टीवी

सपने में देखते हैं खुद की शादी, इस घटना की ओर करता है इशारा

Updated Jan 06, 2021 | 19:18 IST

Meaning of Dreams: सपनो का हमारे वास्तविक जीवन में गहरा संबंध है। अगर आप सोते हुए शादी के सपने देखते हैं तो जानिए क्या है इसका अर्थ।

Loading ...
Dreams Meaning
मुख्य बातें
  • सपनों का वास्तविक जीवन से होता है गहरा संबंध।
  • सपने में देखना भविष्य में होने वाली किसी घटना की ओर करता है इशारा।
  • शादीशुदा जोड़े का सपने में खुद की शादी देखना होता है अशुभ।

नई दिल्ली. सपनों को लेकर सबकी अलग अलग अपनी मान्यताएं होती हैं। कई लोग इस पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं जबकि कुछ लोग इस पर अधिक ध्यान देते हैं। सपनों को लेकर उनका मानना होता है कि यह हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। इसलिए शादी के सपने भी हमारे लिए विशेष महत्व रखते हैं। जो हमारे भविष्य की ओर इंशारा करता है।

शादी विवाह मनुष्य के जीवन का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में हर एक व्यक्ति के मन में अपनी शादी को लेकर ख्याल बना रहता है कि उसकी शादी कब होगी। वहीं यदि आप सपने में अपनी शादी होते हुए देखते हैं। तो यह स्वप्नशास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है। 

ऐसा सपना आपके भविष्य में होने वाली किसी घटना की ओर इशारा करता है। अगर आप भी सोते हुए इस तरह के सपने देख रहे हैं और आपको इसका मतलब नहीं पता तो आइए स्वप्नशास्त्र के अनुसार जानते हैं क्या है इसका अर्थ। 

सपने में खुद की शादी देखना
यदि आप सपने में खुद की या अपने किसी मित्र की या फिर किसी रिश्तेदार की शादी होते हुए देखते हैं तो यह स्वप्नशास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है। यह सपना आपके कार्य में कोई बाधा आने का संकेत देता है। 

यदि आप सपने में किसी महिला को शादी के जोड़े में देखते हैं तो यह आपके लिए शुभ होता है। इसका अर्थ यह है कि आपके जीवन में बहुत जल्द खुशियां आने वाली हैं।

शादीशुदा जोड़े का सपना 
शादीशुदा जोड़े का सपने में खुद की दोबारा से किसी और के साथ शादी देखना भी अशुभ माना जाता है। यह भविष्य में आपके विवाहित जोड़े में कोई अड़चन पैदा होने का संकेत देता है। 

सपने में शादी देखना भले ही शुभ न हो लेकिन, आप अपनी शादी की यादों को सपने में देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। जो आपके दांपत्य जीवन में आने वाली खुशियों की ओर इशारा करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल