लाइव टीवी

Snakes in Astrology: ज्‍योतिष शास्‍त्र में सांपों को द‍िया गया है बड़ा महत्‍व, जानें इनसे जुड़े शकुन-अपशकुन

Updated Jul 25, 2020 | 14:17 IST

naag ke nazar aane ka matlab: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सांपों के किसी स्थान पर दिखाई देना कई शकुन और अपशकुन से जुड़ा है। अगर आपको सफेद सांप द‍िख जाए तो मान ले क‍ि आपके साथ कुछ शुभ होने वाला है।

Loading ...
naag ke nazar aane ka matlab, क्‍या आपको कभी द‍िखा है सांप, जानें इसके शकुन-अपशकुन
मुख्य बातें
  • ह‍िंदू शास्‍त्रों में नाग को देवता समान पूजा जाता है
  • सांपों का कहीं नजर आता शकुन और अपशकुन से जुड़ा है
  • मरा हुआ सांप द‍िखे तो इसे शुभ नहीं माना जाता है

ह‍िंदू धर्म में नागों को पूजनीय माना गया है। सावन मास के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का पर्व खासतौर पर नाग पूजा को समर्प‍ित है। इस द‍िन नागों को दूध से नहलाने व उनको दूध व लावा अर्प‍ित करने की परंपरा भी है। 

वैसे नागों के नजर आने को लेकर ज्‍योतिष में कई शकुन अपशकुन भी बताए गए हैं। जानें इस बारे में : 

  1. अगर आपको कभी कोई सांप पेड़ पर चढ़ता दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपके पास धन आने वाला है। इसे शगुन के रूप में देखा जाता है।
  2. अगर आप पैसे वाले हैं और आपको कोई सांप पेड़ से उतरता दिखाई दे तो यह अपशगुन माना जाता है। इससे आपको धन हानि हो सकती है।
  3. हालांकि ज‍िनके पास पैसा कम हो उनके ल‍िए पेड़ से उतरते सांप को देखना शुभ माना जाता है। 
  4. यदि आप कहीं जा रहे हों और सांप दाहिनी ओर से  आपका रास्ता काट दे तो यह आपके लिए शुभ माना जाता है। इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी।
  5. अगर सांप बांयी ओर से आपका रास्ता काट दे तो यह अपशगुन माना जाता है। इससे आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
  6. ऐसा होना तो काफी मुश्किल है पर अगर कभी आपको सफेद सांप दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपका मंगल ही मंगल है।
  7. मंदिर में अगर कभी पूजा करते हुए आपको सांप के दर्शन होने को बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  8. कभी-कभी यह चमत्कार होता है जब हमें शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिख जाता है। इसे भोलेनाथ की कृपा से जोड़ा जाता है।
  9. कभी अगर आपको कोई मरा हुआ सांप दिखाई दे तो यह आपके लिए अशुभ होगा। इससे बचने के लिए आपको भगवान शिव से क्षमा मांगनी चाहिए और किसी मंदिर में जा कर शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए।
  10. अगर कभी आपको कोई नाग-नागिन मिलन की अवस्था में दिख जाएं तो आप वहां खड़े हो कर उसे देखें नहीं, वहां से चुप-चाप चले जाएं। 

नागपंचमी पूजा का महत्व
नाग पंचमी की पूजा से केवल नाग देवता या शिवजी ही प्रसन्न नहीं होते बल्कि इससे भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। साथ ही यदि कुंडली में राहु और केतु का दोष होता है तो वह भी दूर हो जाता है। वहीं सर्पदंश से मुक्ति पाने के लिए पूजा भी की जाती है। साथ ही इस दिन जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उसके निवारण के लिए उपाय किए जाते हैं। नागदेवता की पूजा करने वाली महिलाएं नाग को अपना भाई मानती हैं और उनसे अपने परिवार की रक्षा का वचन लेती हैं। मान्यता है कि नागपंचमी पर सांपों को दूध चढ़ाने से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही नागदेवता की पूजा से घर में धन आगमन का स्रोत बढ़ता है। शास्त्रों में वर्णित है कि नाग देव गुप्त धन की रक्षा करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल