लाइव टीवी

Numerology Today, 02 September 2022: जन्मांक 01 और 03 वाले आज अपने स्वास्थ्य पर दें ध्यान, देखें शुक्रवार का अंक राशिफल

Updated Sep 01, 2022 | 15:53 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 02 September 2022: आज नए महीने का दूसरा दिन है। जानें आज का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा और आज का आपका लकी नंबर क्या है।

Loading ...
Ank Rashifal 02 September in hindi

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 02 September 2022: आज 02 सितंबर 2022 है। 02 का अंक मन, धर्म, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 02-09-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। सूर्य, गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 02 के मित्र अंक 03, 01 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 02 September 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में स्थिति समान्य होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- लीवर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में संघर्ष दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-09

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 08 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 06 व 07 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-07

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-04

जन्मांक 06 अंक राशिफल  

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 08 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 07 अंक राशिफल  

व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब मे थोड़ा तनाव संभावित है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांस व नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 08 अंक राशिफल  

आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-07

जन्मांक 09 अंक राशिफल  

जॉब में गुरु व शनि का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- कफ जनित विकार की संभावना है।
शुभ अंक-01

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल