लाइव टीवी

अगर हाथ में होगी ये रेखाएं, तभी बन पाएगा प्रेम विवाह का संयोग

Updated Jul 31, 2019 | 20:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

विवाह को लेकर सब उत्साहित होते हैं, खास कर प्रेमी, क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी किस्मत में प्रेम विवाह है या नहीं। अगर आप भी ऐसे संशय में हैं तो खुद अपनी रेखाएं पढ़ें और प्रेम विवाह के बारे में जानें।

Loading ...
love marriage line
मुख्य बातें
  • लव मैरेज के साइन आपके हाथ में ही होते हैं
  • सबसे छोटी उंगली यानी लिटिल फिंगर के नीचे होती है विवाह रेखा
  • रेखाएं बाताती हैं कि विवाह अरेंज होगा या लव

विवाह होना सभी के लिए एक नए जीवन में प्रवेश करने जैसा ही होता है, लेकिन प्रेमियों के लिए विवाह कई मायने में बहुत महत्व रखता है। हर प्रेमी यही चाहता है कि उसका विवाह उसके प्रेम से ही हो, लेकिन हमेशा ही ये संशय बना रहता है कि विवाह प्रेमी से होगा या नहीं। प्रेम तो हो गया लेकिन विवाह का संजोग बनेगा या नहीं। अगर आपके मन में भी बार-बार ऐसे सवाल उठते हों तो आपको अब घबराने या संशय में रहने की जरूरत नहीं क्योंकि आपके हाथों की रेखा ही यह बता देगी का आपका विवाह अरेंज होगा या लव।

लव मैरेज के साइन आपके हाथ में ही होते हैं और ये साइन या रेखाएं आपको आपके सवाल का जवाब दे देंगी। तो आइए जानें की प्रेम विवाह होने के हाथों में कैसे साइन होते हैं और कैसे जानें की विवाह आपकी ही पंसद से होगा। एक बात यहां जरूर ध्यान दें कि अगर आप लड़का हैं तो आप दाएं हाथ को देखें और लड़की हैं तो बाएं हाथ को देखना होगा।

जाने कहां होती है विवाह रेखा

विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली यानी लिटिल फिंगर के नीचे होती है, लेकिन ये एकदम नीचे न होकर साइड में होती है। यानी लिटिल फिंगर के नीचे आड़ी रेखा ही एक या एक से अधिक होती है। बुध पर्वत के पास विवाह रेखा जानने के लिए लड़कों को दांया और लड़कियों का बांया हाथ देखना होगा। लेकिन ये समझना होगा कि रेखा तो विवाह का संकेत देती है लेकिन प्रेम विवाह को कैसे समझा जाएं। तो आइए जानें।

  • अगर आपकी हथेली पर एक से अधिक विवाह की रेखा नजर आ रही है तो ये प्रेम विवाह को दर्शाती है साथ ही ये भी बताती है कि आपके एक से ज्यादा प्रेम संबंध हो सकते हैं।
  • यदि विवाह रेखा हृदय रेखा की तरफ झुकती हुई नजर आ रही तो इसका मतलब यह है कि विवाह प्रेम तो होगा लेकिन इस विवाह में कठिनाईयां बहुत आएंगी और विवाह के बाद भी परेशानी बनी रहेगी।
  • विवाह की रेखा शुरू होते ही अगर उसमें एक या दो शाखाएं नजर आ रही हैं तो विवाह तो प्रेम होगा लेकिन शादी टिकना मुश्किल हो सकती है।
  • अगर आप लड़की हैं और आपके हाथ में लव मैरेज का साइन तो है लेकिन रेखा की शुरुआत में आइलैंड जैसा निशान नजर आए तो समझ लें कि विवाह तो हो जाएगा लेकिन प्रेम में धोखा होगा या पति का स्वास्थ्य हमेशा गड़बड़ होगा।
  •  यदि विवाह रेखा बहुत अधिक नीचे की ओर जाते हुए हृदय रेखा को काट दे तो समझ लें ये प्रेम विवाह का अति अशुभ लक्षण होगा। ऐसा विवाह न करें।
  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा लम्बी और सूर्य पर्वत तक जाए तो ये बहुत ही शुभदायक होगा। प्रेम विवाह करने वाले का जीवन बहुत ही सुखी होगा।
  •  यदि विवाह रेखा के अंत में किसी सांप की जीभ के समान दो शाखाएं हैं तो पति-पत्नी की आपस में कभी भी पटरी नहीं खाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल