लाइव टीवी

आज का पंचांग, 28 फरवरी 2021: विधिवत शिव पूजा के साथ करें आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Feb 28, 2021 | 06:22 IST

आज का पंचांग 28 फरवरी 2021: फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर भगवान शिव की पूजा के साथ आदित्यहृदयस्रोत के पाठ से अनंत पुण्य मिलेगा। पढ़ें रविवार का पंचांग।

Loading ...
28 फरवरी 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज लाल फलों का दान करें।
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है।

Aaj Ka Panchang 28 February 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज चन्द्रमा सिंह राशि में है। 03:09pm पर कन्या में जायेगा। कन्या का स्वामी बुध है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज लाल फलों का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। सूर्य पूजा का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 28 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 28 फरवरी 2021
दिवस रविवार
माह फाल्गुन कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 06:52 am
सूर्यास्त 07:31 pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि सिंह 03:09 pm तक फिर कन्या
करण कौलव
योग धृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:17pm से12:56pm तक
विजय मुहूर्त 02:26pm से 02:59pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:05pm से 06:29pm तक

आज राहुकाल- शाम 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल