लाइव टीवी

Raksha Bandhan Mantra : राखी बांधने में न हो गलती, क‍िस द‍िशा में हो भाई व बहन का मुंह, इस मंत्र का करें जाप

Updated Aug 20, 2021 | 16:19 IST

Rakhi Mantra : बहनें भाई को राखी बांधते समय द‍िशा का ध्‍यान रखें। साथ ही यहां बताए गए मंत्र का भी जाप करें। इस तरह रक्षा सूत्र ज्‍यादा लाभ देगा।

Loading ...
रक्षा बंधन 2021
मुख्य बातें
  • रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है
  • भाई को राखी बांधते समय उपरोक्त मंत्र का जाप करने से अधिक फल मिलता है
  • रक्षाबंधन 22 अगस्त रविवार के दिन मनाया जाएगा

Raksha Bandhan 2021 : सावन के महीने में पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। कैलेंडर के हिसाब से इस बार रक्षा बंधन 22 अगस्त 2021 रविवार के दिन है। राखी बांधते समय यह जानना बेहद जरुरी है कि आपको इस दिशा में बैठना चाहिए और कौन-से मंत्र का जाप करना चाहिए। आइए यहां हम आज आपको इसके बारे में बताते हैं।

Raksha Bandhan Mantra in Sanskrit, रक्षा बंधन के मंत्र 

1. येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।

बहन को भाई की कलाई पर राखी बांधते समय पश्चिम की ओर चेहरा करके भाई के ललाट पर रोली, चंदन या अक्षत का टीका करते हुए उपरोक्ति मंत्र का जाप करने चाहिए।  

2. येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां रक्षबन्धामि रक्षे मा चल मा चल ||

अगर आप अपने गुरु को राखी बांध रहे हैं या गुरु शिष्य को राखी बांधते हैं, तो रक्षा सूत्र उपरोक्त मंत्र है। 

राखी बांधने की क्‍या हो द‍िशा 

शास्त्रों के अनुसार जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है, तो उस समय उपरोक्त मंत्र का जाप करने से फल मिलता है। ध्यान रखें कि अपने भाई को पूर्व दिशा की तरफ बिठाकर राखी बांधे और बहन का मुख पश्चिम दिशा की तरफ हो।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल