लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 21 अगस्त 2021 का अंकफल, जानिए क्या है जन्मांक अनुसार आपका भाग्यांक?

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 21st August 2021
Updated Aug 20, 2021 | 15:49 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 August 2021: अंकफल अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। अंक ज्योतिष अनुसार जिस दिनांक को आपका जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही होता है आपका जन्मांक।

Loading ...
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 21st August 2021Numerology horoscope ank jyotish rashifal 21st August 2021
Ank Jyotish rashifal 21 August 2021, 21 अगस्त का अंकफल
मुख्य बातें
  • 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान के हैं प्रतीक।
  • आज रहेगा अंक 01 सूर्य और 02 चन्द्रमा का संयुक्त प्रभाव।
  • 21 अगस्त 2021 का भाग्यांक रहेगा 07।

आज का पंचांग 21 अगस्त 2021: आज 21 अगस्त 2021 है। 21 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का संयुक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है।

आज 21-08-2021 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा  मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 21 अगस्त का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 05 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी।केतु आज का भाग्य स्वामी भी है।सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग से परेशानी दे सकता है।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव रहेगा।जॉब व व्यवसाय में केतु कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी दे सकता है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व केतु भाग्य स्वामी है। मित्र सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र चंद्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- राहु बोन  विकार से कष्ट दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी केतु,आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जॉब में अंक 03 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके धन प्राप्ति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र व गुरु का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08 - आज का शुभ अंक- 6
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। भाग्य स्वामी केतु व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में कोई नया कार्य दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09 - आज का शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी केतु व आज का अंक का स्वामी गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 02 व 05 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में केतु नस विकार दे सकता है। उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल