लाइव टीवी

September Vrat Calendar: अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन इस महीने के प्रमुख व्रत, देखिए त्यौहार की पूरी लिस्ट

September 2020 Hindu Calendar
Updated Aug 27, 2020 | 18:05 IST

सितंबर के महीने में कई अहम त्योहार और व्रत आते हैं, जिनमें अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन और पितृ पक्ष श्राद्ध शामिल हैं। नीचे देंखें हिंदू कैलेंडर के अनुसार सितंबर 2020 में पड़ने वाले त्यौहार।

Loading ...
September 2020 Hindu CalendarSeptember 2020 Hindu Calendar
सितंबर 2020 का हिंदू कैलेंडर
मुख्य बातें
  • सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कुछ अहम व्रत और त्यौहार
  • पितृ पक्ष में इसी माह के दौरान किए जाएंगे श्राद्ध
  • देखिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार सितंबर 2020 के सभी पर्व और व्रत की लिस्ट

नई दिल्ली: हिंदू कैलेंडर उन सभी महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों और उपवासों का समावेश करता है, जिन्हें बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। अगर आप हिंदू कैलेंडर और पंचांग को समझने में असमर्थ हैं और सितंबर 2020 में पड़ने वाले सभी त्योहारों जानना चाहते हैं तो यहां सूची देख सकते हैं। यह सूची भारत के सभी आवश्यक त्योहारों की तारीख और दिन को स्पष्ट करती है।

हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, सितंबर 2020 भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी से शुरू हो रहा है और आदि अश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को समाप्त होता है। गणेश विसर्जन, पितृपक्ष- श्राद्ध अनुष्ठान, विश्वकर्मा पूजा और सर्व पितृ अमावस्या इस माह के कुछ महत्वपूर्ण त्योहार हैं।

सितंबर 2020 का हिंदू कैलेंडर:

सितंबर 2020 तारीख  दिन त्यौहार / पर्व
1 सितंबर मंगलवार अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन, श्राद्ध पूर्णिमा (पितृ पक्ष आरंभ)
2 सितंबर बुधवार भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
5 सितंबर शनिवार संकष्टि चतुर्थी, शिक्षक दिवस
13 सितंबर रविवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
16 सितंबर बुधवार कन्या संक्रान्ति, विश्वकर्मा जयंती, अमावस्या श्राद्ध (पितृ पक्ष समाप्त)
17 सिंतबर गुरुवार आश्विन अमावस्या
27 सितंबर रविवार पद्मिनी एकादशी
29 सितंबर मंगलवार प्रदोष व्रत
     

गौरतलब है कि हिंदू त्योहार चंद्रमा की स्थिति के साथ स्थान पर भी निर्भर हैं और एक ही दिन दो जगहों पर अलग उत्सव हो सकते हैं। सूर्य और चंद्रमा के ग्रहों की स्थिति के आधार पर हिंदू त्योहारों का बहुमत निर्धारित किया जाता है। इसलिए, हिंदू धर्म के अनुसार, त्यौहार देवताओं की पूजा करने, उत्सव मनाने और ईश्वर का आशीर्वाद पाने का उचित समय बताते हैं।

भारत असंख्य सांस्कृतिक और धार्मिक पृष्ठभूमि वाला देश है। यहां प्राचीन काल से ही व्रत और त्योहारों का देश माना जाता है। योग से लेकर विविध यात्रा स्थलों तक यह देश बहुत कुछ अपनी संस्कृति में समाहित किए हुए है। यह विभिन्न प्रकारों, रंगों और धर्मों के त्योहारों के उत्सव को दर्शाता है

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल